अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन बजट सिर्फ ₹7,000 तक है, तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है. इस कीमत में भी कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन्स मार्केट में मौजूद हैं, जिनमें बड़े डिस्प्ले, दमदार बैटरी और अच्छे कैमरा सेटअप मिल रहे हैं. जानिए इन बेस्ट डील्स के बारे में, जिन्हें आप Amazon से खरीद सकते हैं.
itel ZENO 10 स्मार्टफोन का 3GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट Amazon पर सिर्फ ₹5,998 में उपलब्ध है. साथ ही ₹500 का कूपन डिस्काउंट भी मिल रहा है. इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें डायनामिक नॉच के साथ 6.6 इंच का HD डिस्प्ले, ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 8MP का रियर कैमरा और 5000mAh की दमदार बैटरी दी गई है. बैंक और एक्सचेंज ऑफर से कीमत और भी कम हो सकती है.
Lava O3 Pro फोन का 4GB + 64GB वेरिएंट अमेज़न पर ₹6,698 में मिल रहा है, जिसमें ₹200 का कूपन डिस्काउंट भी मिल रहा है. इसमें 6.65 इंच डिस्प्ले, यूनिसॉक T606 ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 50MP का मेन रियर कैमरा, 8MP का सेल्फी कैमरा और 5000mAh की बैटरी दी गई है.
Redmi A3X स्मार्टफोन का 3GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर ₹6,149 में मिल रहा है. इसमें बड़ा 6.71 इंच डिस्प्ले, ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 8MP का रियर कैमरा, 5MP का फ्रंट कैमरा और 5000mAh की बैटरी शामिल है.
4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले Samsung Galaxy M05 फोन की कीमत ₹6,249 है. इसमें 6.7 इंच डिस्प्ले, 50MP रियर कैमरा, 8MP सेल्फी कैमरा और 5000mAh की बैटरी दी गई है.
Tecno POP 9 स्मार्टफोन का 3GB + 64GB वेरिएंट सिर्फ ₹5,999 में मिल रहा है. इसमें 6.67 इंच डिस्प्ले, MediaTek Helio G50 चिपसेट, 13MP रियर कैमरा और 5000mAh बैटरी शामिल है. इस कीमत में यह एक शानदार डील साबित हो सकता है.
कम बजट में अगर आपको एक भरोसेमंद और फीचर्स से भरपूर स्मार्टफोन चाहिए, तो ऊपर दिए गए ऑप्शन आपके लिए बिल्कुल सही हो सकते हैं. एक्सचेंज और बैंक ऑफर्स का फायदा उठाकर इनकी कीमत और भी कम की जा सकती है.
Copyright © 2026 The Samachaar
