• Tuesday, May 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Technology

Noise Buds F1: इतना सस्ता, इतना तगड़ा! एक बार चार्ज करने पर चलेगा 50 घंटे, जानें कीमत और Features

Best Earbuds Under 1000: अगर आप सस्ते में दमदार ईयरबड्स की तलाश में हैं, तो Noise के नए Buds F1 आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं. बेहद कम कीमत पर लॉन्च हुए ये ईयरबड्स 50 घंटे तक की बैटरी, शानदार साउंड और गेमिंग के लिए लो-लेटेंसी मोड जैसे प्रीमियम फीचर्स के साथ आते हैं.

  • Samachaar Desk | 23 May 2025 09:08 PM
Noise Buds F1: इतना सस्ता, इतना तगड़ा! एक बार चार्ज करने पर चलेगा 50 घंटे, जानें कीमत और Features

देसी ब्रांड Noise ने भारतीय बाजार में अपने नए ट्रू वायरलेस ईयरबड्स Noise Buds F1 को लॉन्च कर दिया है. यह डिवाइस उन यूजर्स के लिए बेहद खास है, जो कम कीमत में दमदार साउंड क्वालिटी और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं. Noise Buds F1 को कंपनी ने सिर्फ ₹999 की शुरुआती कीमत पर पेश किया है, जो कि इस रेंज में इसे एक मजबूत विकल्प बनाता है.

कॉलिंग और गेमिंग के लिए खास फीचर्स

Noise Buds F1 में बेहतर कॉलिंग अनुभव के लिए Quad Mic ENC (Environmental Noise Cancellation) टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे बैकग्राउंड नॉइज कम होती है और आवाज साफ सुनाई देती है. इसके अलावा, इसमें लो-लैटेंसी मोड भी दिया गया है, जो गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग के दौरान रीयल-टाइम ऑडियो सिंक्रोनाइजेशन सुनिश्चित करता है. इसके साथ ही इनबिल्ट EQ मोड यूज़र्स को ऑडियो एक्सपीरियंस कस्टमाइज करने की सुविधा देता है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

50 घंटे तक की बैटरी और इंस्टा चार्ज

Noise Buds F1 की सबसे बड़ी खासियत इसकी दमदार बैटरी लाइफ है. कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर ये ईयरबड्स 50 घंटे तक चल सकते हैं. इतना ही नहीं, इसमें InstaCharge तकनीक भी दी गई है, जिसकी मदद से केवल 10 मिनट की चार्जिंग में ये 150 मिनट तक चलने के लिए तैयार हो जाते हैं.

स्मार्ट कनेक्टिविटी और डिजाइन

डिवाइस में Bluetooth 5.3 सपोर्ट मिलता है, जिससे यह तेज और स्थिर कनेक्शन देता है. इसके साथ ही इसमें Fast Pairing, टच कंट्रोल और IPX5 रेटिंग जैसे फीचर्स भी शामिल हैं, जिससे यह पसीने और पानी से सुरक्षित रहता है. यूजर्स को स्टाइलिश एक्सपीरियंस देने के लिए ये ईयरबड्स चार कलर ऑप्शंस—कार्बन ब्लैक, मिंट ग्रीन, बेज और पर्पल में उपलब्ध हैं.

कहां और कैसे खरीदें

Noise Buds F1 को आप Flipkart से ₹999 की इंट्रोडक्टरी कीमत पर खरीद सकते हैं. इसके साथ कंपनी 1 साल की वारंटी भी देती है, जिससे यह डील और भी भरोसेमंद बन जाती है.

कुल मिलाकर, Noise Buds F1 एक सस्ता, टिकाऊ और फीचर-लोडेड ईयरबड्स है, जो खासतौर पर बजट यूज़र्स और स्टूडेंट्स के लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है.

संबंधित ख़बरें
 उपराज्यपाल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, LG के खिलाफ दायर सभी याचिकाएं वापस लेगी दिल्ली सरकार

उपराज्यपाल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, LG के खिलाफ दायर सभी याचिकाएं वापस लेगी दिल्ली सरकार

Viral Video

'सांप के सामने भी नहीं डिगी हिम्मत!' Viral Video ने उड़ाए लोगों के होश, इंटरनेट पर मची बहस, देखें!

Xiaomi Xring O1

अब सिर्फ Smartphone नहीं, Chipset की दुनिया में भी Xiaomi की एंट्री, मुकाबला सीधा Apple से!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home