• Monday, May 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

UGC NET जून 2025 का रिजल्ट जारी, लाखों छात्रों को मिला इंतजार का तोहफा, ऐसे करें चेक

UGC NET जून 2025 रिजल्ट 21 जुलाई को जारी कर दिया गया. इस बार 10.19 लाख में से 7.52 लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. 5,269 उम्मीदवारों ने JRF व असिस्टेंट प्रोफेसर दोनों के लिए क्वालिफाई किया.

  • Samachaar Desk | 21 Jul 2025 09:02 PM
UGC NET जून 2025 का रिजल्ट जारी, लाखों छात्रों को मिला इंतजार का तोहफा, ऐसे करें चेक

देशभर के छात्रों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. UGC-NET जून 2025 के रिजल्ट 21 जुलाई को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं. यह परीक्षा भारत के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए पात्रता तय करने के लिए आयोजित की जाती है.

इस बार परीक्षा में भाग लेने के लिए कुल 10,19,751 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 7,52,007 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया. NTA द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार इस बार की परीक्षा का रिजल्ट कई मायनों में खास रहा.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

UGC NET जून 2025 रिजल्ट की खास बातें:

1 5,269 उम्मीदवारों ने JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर, दोनों के लिए क्वालिफाई किया है, जो कि एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.

2 54,885 परीक्षार्थियों को केवल असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी एडमिशन के लिए योग्य घोषित किया गया है.

3 वहीं 1,28,179 उम्मीदवार ऐसे भी हैं जिन्हें सिर्फ पीएचडी में दाखिले के लिए योग्य माना गया है.

इस बार का परिणाम दर्शाता है कि प्रतियोगिता बेहद कठिन रही और केवल मेहनती एवं योग्य उम्मीदवार ही सफलता की सूची में आ पाए हैं.

UGC NET जून 2025 रिजल्ट ऐसे करें चेक:

1. सबसे पहले ugcnet.nta.ac.in वेबसाइट पर जाएं.

2. होमपेज पर “UGC NET June 2025 Result” के लिंक पर क्लिक करें.

3. अब आपको अपना एप्लिकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन भरना होगा.

4. “Submit” बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.

5. रिजल्ट का प्रिंट आउट ले लें या PDF डाउनलोड कर सुरक्षित रखें.

UGC NET का रिजल्ट उन लाखों युवाओं के लिए बेहद अहम होता है जो शैक्षणिक क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं. अब जबकि रिजल्ट जारी हो चुका है, सफल उम्मीदवारों को आगे की योजना बनानी चाहिए चाहे वो पीएचडी हो या शिक्षण में प्रवेश. साथ ही, असफल छात्रों को निराश नहीं होकर अगली परीक्षा की तैयारी में जुट जाना चाहिए. याद रखें, सफलता सिर्फ एक प्रयास दूर हो सकती है.

संबंधित ख़बरें
Bhagwant Mann

Punjab News Update : भगवंत मान बोले - अब पंजाब के आखिरी गांव तक पहुंच रहा नहरी पानी

Bhagwant Mann

पंजाब में लैंड पूलिंग पर भगवंत मान का बड़ा बयान: जमीन नहीं ली जाएगी जबरन, विपक्ष फैला रहा है भ्रम

Health Tips

फिटनेस के चक्कर में छोड़ रहे हें नमक? इन गंभीर बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा, जानें

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home