• Sunday, Apr 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Technology

Tinder-Bumble यूज़ करने से पहले जान लें ये 5 बातें, वरना प्यार की जगह मिल सकता है धोखा!

भारत में डेटिंग ऐप्स जैसे Tinder, Bumble और Hinge की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है, खासकर Gen Z और टियर 2-3 शहरों में. लेकिन साथ ही ऑनलाइन स्कैम का खतरा भी बढ़ा है.

  • Samachaar Desk | 28 Jul 2025 07:33 PM
Tinder-Bumble यूज़ करने से पहले जान लें ये 5 बातें, वरना प्यार की जगह मिल सकता है धोखा!

भारत में रिश्तों को लेकर युवाओं की सोच अब पहले जैसी नहीं रही. Gen Z और Gen Alpha की पीढ़ी प्यार और कनेक्शन की तलाश में अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स की ओर तेजी से बढ़ रही है. Tinder, Bumble, Hinge, Aisle और TrulyMadly जैसे डेटिंग ऐप्स अब मेट्रो शहरों की सीमाएं पार करते हुए टियर 2 और टियर 3 शहरों में भी युवाओं की पसंद बन गए हैं. इंटरनेट की व्यापक पहुंच और सामाजिक सोच में आए बदलाव ने इस ट्रेंड को हवा दी है.

अब ऑनलाइन डेटिंग कोई 'टैबू' नहीं रहा. आज के युवा खुलकर अपने पार्टनर की तलाश डिजिटल स्पेस में कर रहे हैं चाहे वह दोस्ती हो, रोमांस या शादी के बाहर एक नया रिश्ता बनाने की चाह. लेकिन जहां ये ऐप्स दिलों को जोड़ने का जरिया बन रहे हैं, वहीं ऑनलाइन स्कैम्स की बढ़ती घटनाएं चिंता का विषय हैं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

ऑनलाइन डेटिंग के दौर में स्कैम से बचने के 5 जरूरी टिप्स

1. निजी जानकारी न करें

शेयर ऑनलाइन बातचीत करते समय अपने घर का पता, बैंक डिटेल्स, ऑफिस की लोकेशन या आधार जैसे संवेदनशील डेटा शेयर न करें. साइबर अपराधी इस जानकारी का दुरुपयोग कर सकते हैं.

2. भावनात्मक जाल को पहचानें

अगर कोई यूज़र बहुत जल्दी भावनाओं की बातें करने लगे, वीडियो कॉल से बचता हो या सहानुभूति बटोरने के बहाने बनाए तो समझ जाइए कि कुछ गड़बड़ है. ये स्कैमर की सबसे आम रणनीति है.

3. भरोसे से पहले जांच जरूरी है

उस यूज़र की प्रोफाइल फोटो का रिवर्स इमेज सर्च करें, सोशल मीडिया अकाउंट्स चेक करें और देखिए उसकी बातें कितनी मेल खाती हैं. भरोसा करने से पहले तथ्यों को जांचना जरूरी है.

4. पैसे मांगने वालों से सावधान रहें

कोई भी व्यक्ति अगर इमरजेंसी बताकर पैसे मांगता है तो मना कर दें. भावनात्मक कहानियों में उलझने से बचें, क्योंकि ज्यादातर ऑनलाइन स्कैम यहीं से शुरू होते हैं.

5. संदिग्ध यूज़र्स को रिपोर्ट करें

हर ऐप में फेक प्रोफाइल्स को रिपोर्ट करने का विकल्प होता है. अगर कोई यूज़र आपको असामान्य लगे, तो उसे ब्लॉक और रिपोर्ट करें ताकि दूसरों की भी सुरक्षा हो सके.

ऑनलाइन डेटिंग आज की लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुकी है. ये नए कनेक्शन बनाने का शानदार जरिया है, लेकिन इसके साथ सतर्कता बरतना बेहद ज़रूरी है. प्यार की तलाश करते वक्त अपनी सुरक्षा और मानसिक शांति को सबसे पहले रखें. टेक्नोलॉजी आपके लिए एक मौका है बस समझदारी के साथ इस्तेमाल करें.

संबंधित ख़बरें
Bhagwant Mann

World Nature Conservation Day: क्यों जरूरी है प्राकृतिक संसाधनों को बचाना?

Amritpal Singh

अमृतपाल सिंह की अश्लील चैट वायरल, डेटिंग ऐप से मिला सुराग

AI Vs Human

हर सेक्टर में घुस गया AI, क्या आप तैयार हैं? जानें Sam Altman की चेतावनी

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home