• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Technology

Nothing Phone 3 vs OnePlus 13s: किसमें है ज्यादा दम? जानें दोनों फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स का पूरा मुकाबला

स्मार्टफोन की दुनिया में करीब दो साल बाद धमाकेदार एंट्री करने वाला Nothing Phone 3, अपने अनोखे डिज़ाइन और प्रीमियम फीचर्स के साथ सुर्खियां बटोर रहा है. दूसरी ओर OnePlus 13s पहले से ही अपने परफॉर्मेंस चलते यूज़र्स की पहली पसंद बन चुका है.

  • Samachaar Desk | 05 Jul 2025 08:12 PM
Nothing Phone 3 vs OnePlus 13s: किसमें है ज्यादा दम? जानें दोनों फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स का पूरा मुकाबला

लगभग दो साल के लंबे इंतजार के बाद Nothing Phone 3 ने भारत में एंट्री कर ली है. इस फ्लैगशिप फोन की डिजाइन और कीमत ने लोगों का ध्यान खींचा है. वहीं इसका मुकाबला सीधे तौर पर OnePlus 13s जैसे हाई-एंड स्मार्टफोन से हो रहा है. सावन के महीने में अगर आप कोई नया प्रीमियम फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह तुलना आपके लिए मददगार साबित हो सकती है.

डिज़ाइन: स्टाइल बनाम सादगी

Nothing Phone 3 अपने सेमी-ट्रांसपेरेंट बैक पैनल और 25x25 LED मैट्रिक्स डिस्क के साथ यूनिक लुक पेश करता है. इसमें कैमरे का ट्रायंगल लेआउट भी काफी आकर्षक है. वहीं, OnePlus 13s एक सादा लेकिन प्रीमियम डिज़ाइन में आता है. इसकी मोटाई महज 8.15mm और वजन 185 ग्राम है, जो इसे स्लिम और हल्का बनाता है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

डिस्प्ले: ब्राइटनेस में Nothing आगे

Nothing Phone 3 में 6.67-इंच की AMOLED स्क्रीन, 1.5K रेजोलूशन और 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस है. HDR10+ और गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन भी मिलता है. OnePlus 13s का 6.32-इंच का LTPO ProXDR डिस्प्ले थोड़ा छोटा जरूर है, लेकिन इसमें 1Hz-120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और Dolby Vision सपोर्ट मौजूद है.

परफॉर्मेंस और बैटरी

OnePlus 13s में दिया गया है Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतर है. इसमें 5,850mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग मिलती है. वहीं, Nothing Phone 3 में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर है जो थोड़ा पीछे है. इसमें 5,500mAh बैटरी, 65W वायर्ड, 15W वायरलेस और 5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट है लेकिन चार्जर बॉक्स में नहीं है.

कैमरा: किसकी है ज्यादा रेंज?

Nothing Phone 3 में ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप है, साथ ही 50MP का फ्रंट कैमरा भी मिलता है. OnePlus 13s में डुअल 50MP कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा है. कैमरा सॉफ्टवेयर OnePlus का मजबूत पक्ष हो सकता है, लेकिन सेंसर रेंज में Nothing आगे है.

कीमत: क्या है ज्यादा वैल्यू फॉर मनी?

1 Nothing Phone 3: ₹79,999 (12GB/256GB) से शुरू

2 OnePlus 13s: ₹54,999 (12GB/256GB) से शुरू

कौन बनेगा सावन का स्मार्टफोन किंग?

अगर आप पॉवरफुल परफॉर्मेंस, थर्मल कंट्रोल और बजट फ्रेंडली विकल्प चाहते हैं तो OnePlus 13s बेहतर रहेगा. लेकिन अगर आप डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग, और यूनिक इंटरफेस चाहते हैं, तो Nothing Phone 3 आपके लिए परफेक्ट फ्लैगशिप है.

संबंधित ख़बरें
दिल्ली: एक घर से 4 लोगों के शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली: एक घर से 4 लोगों के शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Jyotirlinga

Sawan 2025: शिवलिंग और ज्योतिर्लिंग में क्या है फर्क? क्यों है दोनों का खास महत्व

Side Effects Of Eggs

सावधान! इन 5 लोगों को अंडा खाना पड़ सकता है भारी, जानें वजह

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home