• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Astro

Sawan 2025: शिवलिंग और ज्योतिर्लिंग में क्या है फर्क? क्यों है दोनों का खास महत्व

ज्योतिर्लिंग और शिवलिंग दोनों भगवान शिव के पूजनीय रूप हैं, लेकिन इनमें अंतर है. ज्योतिर्लिंग वह स्थान है जहां शिव स्वयं ज्योति रूप में प्रकट हुए थे, जबकि शिवलिंग शिव का निराकार प्रतीक होता है जिसे मनुष्य द्वारा स्थापित किया गया है.

  • Samachaar Desk | 05 Jul 2025 07:00 PM
Sawan 2025: शिवलिंग और ज्योतिर्लिंग में क्या है फर्क? क्यों है दोनों का खास महत्व

सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति के लिए सबसे पवित्र माना जाता है. इस दौरान श्रद्धालु शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं, उपवास रखते हैं और मंत्रों का जाप करते हैं. इसी महीने में कई लोग ज्योतिर्लिंगों के दर्शन की कामना भी करते हैं, लेकिन बहुत से भक्तों को शिवलिंग और ज्योतिर्लिंग में अंतर समझ नहीं आता. ऐसे में चलिए जानते हैं कि इन दोनों में क्या फर्क है और क्यों दोनों का अपना-अपना विशेष महत्व है.

ज्योतिर्लिंग क्या होता है?

ज्योतिर्लिंग, वह स्थान है जहां भगवान शिव स्वयं ज्योति (प्रकाश) रूप में प्रकट हुए थे. शिवपुराण के अनुसार, देश में 12 ऐसे स्थान हैं जहां शिवजी की विशेष उपस्थिति मानी जाती है. इन्हें ही 12 ज्योतिर्लिंग कहा जाता है. हर ज्योतिर्लिंग के साथ एक खास पौराणिक कथा जुड़ी होती है और इनका दर्शन करने से जन्म-जन्मांतर के पाप कट जाते हैं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

12 ज्योतिर्लिंगों की सूची

1 सोमनाथ – गुजरात

2 नागेश्वर – गुजरात

3 मल्लिकार्जुन – आंध्र प्रदेश

4 महाकालेश्वर – मध्य प्रदेश

5 ओंकारेश्वर – मध्य प्रदेश

6 बैद्यनाथ – झारखंड

7 रामेश्वरम – तमिलनाडु

8 काशी विश्वनाथ – उत्तर प्रदेश

9 केदारनाथ – उत्तराखंड

10 त्र्यंबकेश्वर – महाराष्ट्र

11 घृष्णेश्वर – महाराष्ट्र 

12 भीमाशंकर – महाराष्ट्र

ज्योतिर्लिंग दर्शन के लाभ

माना जाता है कि जो भक्त जीवन में इन 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर लेता है, उस पर महादेव की कृपा हमेशा बनी रहती है. उसे जीवन में सुख, शांति, धन-समृद्धि और अंत में मोक्ष की प्राप्ति होती है.

शिवलिंग क्या होता है?

शिवलिंग, भगवान शिव का प्रतीकात्मक और निराकार रूप है. यह उस शक्ति का प्रतीक है जो सृष्टि की रचना, पालन और संहार करती है. शिवलिंग की स्थापना मनुष्य द्वारा की जाती है और इसकी पूजा किसी भी मंदिर या घर में की जा सकती है. शिवलिंग के कई प्रकार होते हैं जैसे पारद शिवलिंग, स्वयंभू शिवलिंग, अंडाकार शिवलिंग आदि. सावन के महीने में शिवलिंग पर जल, बेलपत्र, धतूरा और भस्म चढ़ाने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और शिव कृपा प्राप्त होती है.

ज्योतिर्लिंग और शिवलिंग, दोनों ही भगवान शिव के दो अलग-अलग रूप हैं. एक स्थान विशेष पर उनकी दिव्य उपस्थिति का प्रमाण है, तो दूसरा उनका व्यापक निराकार प्रतीक. सावन का पावन महीना इन दोनों की आराधना के लिए श्रेष्ठ है. अगर आप शिव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और समय मिलने पर किसी ज्योतिर्लिंग के दर्शन भी जरूर करें.

संबंधित ख़बरें
Punjab News: अमृतसर में ड्रग्स और हथियारों के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 9 लोग गिरफ्तार

Punjab News: अमृतसर में ड्रग्स और हथियारों के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 9 लोग गिरफ्तार

"तो क्या?" राज ठाकरे ने मराठी गौरव और अंग्रेजी शिक्षा पर दी सफाई

दिल्ली: एक घर से 4 लोगों के शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली: एक घर से 4 लोगों के शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home