• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Technology

Nissan Tekton इंडिया में जल्द होने वाली है लॉन्च, जानें कौन-कौन से फीचर्स इसे खास बनाते हैं?

Nissan Tekton: निसान अपनी नई मिडसाइज SUV Tekton के साथ भारत में धमाका करने जा रही है. बेबी पैट्रोल जैसा लुक, प्रीमियम केबिन, एडवांस सेफ्टी और टर्बो इंजन.

  • Samachaar Desk | 07 Jan 2026 09:16 PM
Nissan Tekton इंडिया में जल्द होने वाली है लॉन्च, जानें कौन-कौन से फीचर्स इसे खास बनाते हैं?

Nissan Tekton: निसान इंडिया एक नई मिडसाइज SUV पर काम कर रही है, जिसका नाम Nissan Tekton बताया जा रहा है. इसे 4 फरवरी 2026 को ग्लोबल लेवल पर पेश किया जा सकता है. भारत में इस SUV को निसान की वापसी के एक अहम कदम के तौर पर देखा जा रहा है. कंपनी इसे रेनो डस्टर की नई पीढ़ी वाले प्लेटफॉर्म पर तैयार कर रही है. उम्मीद है कि ये SUV जून 2026 तक भारतीय सड़कों पर नजर आ सकती है.

Nissan Tekton को CMF-B प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा. ये एक 5-सीटर SUV होगी, जिसे खासतौर पर परिवारों और रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा. इसकी संभावित एक्स-शोरूम कीमत करीब 11 लाख से 18 लाख रुपये के बीच हो सकती है. लॉन्च के बाद इसका मुकाबला Hyundai Creta, Maruti Grand Vitara और आने वाली Tata Sierra जैसी गाड़ियों से होगा.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

Tekton का दमदार लुक

Tekton के डिजाइन में निसान की बड़ी SUV Patrol की झलक देखने को मिल सकती है. इसी वजह से लोग इसे अनौपचारिक रूप से “बेबी पैट्रोल” भी कह रहे हैं. आगे की तरफ बड़ा ग्रिल, पतली LED DRL और C-आकार के हेडलैंप SUV को मजबूत पहचान देते हैं. बोनट पर बनी उभरी लाइनों और Tekton की बैजिंग से इसका लुक और उभर कर आता है.

साइड से देखने पर चौड़े व्हील आर्च, डुअल-टोन अलॉय व्हील और रूफ रेल नजर आते हैं. दरवाजों पर भारतीय पहाड़ों से प्रेरित डिजाइन एलिमेंट दिए जा सकते हैं. पीछे की तरफ पूरी चौड़ाई में फैली LED लाइट और खास शेप के टेललैंप SUV को अलग पहचान देते हैं.

केबिन में आराम और मॉडर्न माहौल

Nissan Tekton का इंटीरियर सादा लेकिन मॉडर्न होने की उम्मीद है. इसमें तीन रंगों का कॉम्बिनेशन मिल सकता है, जिसमें बॉडी कलर, ग्लॉस ब्लैक और हल्का कॉपर टच शामिल हो सकता है. केबिन में बड़ा टचस्क्रीन सिस्टम, डिजिटल मीटर, ऑटोमैटिक एसी, हल्की एम्बिएंट लाइटिंग और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं. सीटों को आरामदायक रखा जाएगा ताकि लंबी यात्रा में भी थकान न हो.

फीचर्स, सेफ्टी और इंजन ऑप्शन

इस SUV में वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, कनेक्टेड कार फीचर्स, 360 डिग्री कैमरा और अलग-अलग ड्राइव मोड मिलने की संभावना है. सुरक्षा के लिहाज से इसमें 6 एयरबैग, ABS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और लेवल-2 ADAS जैसे सिस्टम दिए जा सकते हैं.

इंजन की बात करें तो Tekton में 1.3 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन आ सकता है, जो लगभग 156 हॉर्सपावर की ताकत देगा. आगे चलकर इसका हाइब्रिड वर्जन भी पेश किया जा सकता है.

संबंधित ख़बरें
train delay

Train Delay: घने कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, दिल्ली आने वाली 80 से ज्यादा ट्रेनें घंटों लेट

katrina kaif Vicky Kaushal

Katrina Kaif Baby Boy Name: विक्की-कैटरीना ने बता दिया बेटे का नाम, जानें क्या है उसका मतलब?

Surya Chandra Grahan 2026 date

Surya-Chandra Grahan 2026: ग्रहण काल में पलट जाएगी आपकी किस्मत, जानिए किस राशि पर पड़ेगा क्या असर?

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home