• Monday, May 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Technology

iPhone Air का टीयरडाउन हुआ सामने – Apple ने इतने पतले फोन में क्या जुगाड़ किया, जानें सब कुछ!

Apple का नया iPhone Air सिर्फ 5.6mm पतला है. iFixit टीयरडाउन में सामने आया कि इसका डिजाइन न केवल स्टाइलिश है बल्कि रिपेयर-फ्रेंडली भी है. टाइटेनियम फ्रेम और MagSafe बैटरी इसकी खासियत हैं.

  • Samachaar Desk | 22 Sep 2025 07:39 PM
iPhone Air का टीयरडाउन हुआ सामने – Apple ने इतने पतले फोन में क्या जुगाड़ किया, जानें सब कुछ!

Apple ने हाल ही में अपना नया स्मार्टफोन iPhone Air लॉन्च किया है, जो अब तक का सबसे पतला iPhone माना जा रहा है. इसकी मोटाई सिर्फ 5.6mm है. टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह iPhone सीरीज में कई सालों बाद आया सबसे बड़ा डिजाइन बदलाव है. रिपेयरिंग प्लेटफॉर्म iFixit ने इस डिवाइस का टीयरडाउन किया और इसकी अंदरूनी बनावट से जुड़े कई अहम राज खोले.

इतने पतले फोन में कंपोनेंट्स फिट करना किसी चुनौती से कम नहीं था. iFixit की रिपोर्ट के अनुसार, Apple ने कैमरा बंप को “प्लैट्यू” यानी प्लेटफॉर्म की तरह इस्तेमाल किया है. इसमें लॉजिक बोर्ड का हिस्सा इंटीग्रेट किया गया है. इस तकनीक से बैटरी के लिए पर्याप्त जगह बन गई और साथ ही लॉजिक बोर्ड को मुड़ने से भी सुरक्षा मिली.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

टाइटेनियम फ्रेम से बढ़ी मजबूती

iPhone Air में इस्तेमाल किया गया टाइटेनियम फ्रेम इसे मजबूती देता है. शुरुआती टेस्ट बताते हैं कि फोन आसानी से फ्लेक्स नहीं होता. हालांकि, जब इसके इंटरनल पार्ट्स हटा दिए जाते हैं तो प्लास्टिक गैप्स की वजह से बॉडी थोड़ी कमजोर हो सकती है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि लंबे समय तक इस्तेमाल के बाद इसकी durability पर क्या असर होगा, यह कहना अभी जल्दबाजी होगी.

MagSafe बैटरी और आसान रिपेयरिंग

टीयरडाउन से यह भी सामने आया कि iPhone Air की बैटरी, Apple के MagSafe Battery Pack से काफी हद तक मिलती-जुलती है. दोनों में ही 12.26 वाट-ऑवर की बैटरी लगी है. सबसे खास बात यह है कि इतना पतला फोन होने के बावजूद इसकी रिपेयरिंग आसान है.

फोन के इंटरनल लेआउट को सिंपल रखा गया है, न तो इसमें ज्यादा लेयरिंग है और न ही एक्सेस करना मुश्किल है. डिस्प्ले और बैक ग्लास को बिना एडहेसिव के सिर्फ क्लिप से फिट किया गया है. वहीं बैटरी को हटाने के लिए लो-वोल्टेज करंट का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे रिपेयरिंग काफी आसान हो जाती है. यह तकनीक Apple ने सबसे पहले iPhone 16 में दी थी.

डिजाइन और यूज़ेबिलिटी का परफेक्ट बैलेंस

iFixit के टीयरडाउन ने साफ कर दिया कि Apple ने iPhone Air में स्टाइल और प्रैक्टिकलिटी का बेहतरीन संतुलन पेश किया है. यह सिर्फ Apple का सबसे पतला iPhone ही नहीं है, बल्कि अब तक का सबसे ज्यादा रिपेयर-फ्रेंडली iPhone भी है. इस बदलाव से साफ है कि आने वाले समय में Apple अपने स्मार्टफोन्स को और ज्यादा यूजर-फ्रेंडली और टिकाऊ बनाने पर ध्यान देगा.

संबंधित ख़बरें
Shardiya Navratri Special

Shardiya Navratri: नवरात्रि के दौरान घर लाएं ये 7 चीजें, दूर होंगे आर्थिक संकट, बढ़ेगी समृद्धि!

navratri 2025

Navratri Bhajan 2025 : नवरात्रि में जरूर सुनें माता रानी के ये 10 भजन, मन होगा प्रसन्न..!

social media

Panchayat 5 : कब रिलीज होगी पंचायत 5, क्या होगी कास्ट, जानें सब कुछ…!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home