• Tuesday, May 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Technology

अब उंगली में फिट होगा आपका Fitness ट्रेनर! ₹2999 में boAT ने लॉन्च की कमाल की Smart Ring, जानें Features

बोट ने भारत में नई Smarter Ring Active Plus लॉन्च की है, जिसकी कीमत ₹2999 है. यह स्टाइलिश स्मार्ट रिंग हार्ट रेट, SpO2, स्ट्रेस, स्किन टेम्परेचर और नींद को ट्रैक करती है. 5ATM वॉटरप्रूफ रेटिंग, 30 दिन की बैटरी लाइफ और फोटो क्लिक जैसे स्मार्ट फीचर्स से लैस यह रिंग फिटनेस और टेक्नोलॉजी का बेहतरीन मेल है.

  • Samachaar Desk | 14 Jun 2025 07:29 PM
अब उंगली में फिट होगा आपका Fitness ट्रेनर! ₹2999 में boAT ने लॉन्च की कमाल की Smart Ring, जानें Features

फिटनेस पर नजर रखना अब पहले से कहीं ज्यादा आसान और स्टाइलिश हो गया है. देसी ब्रांड boAt ने भारत में अपनी नई स्मार्ट रिंग Smarter Ring Active Plus लॉन्च कर दी है, जो एक हेल्थ और फिटनेस ट्रैकर की तरह काम करती है. इसकी कीमत सिर्फ ₹2999 रखी गई है और इसे अमेज़न व बोट की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है.

स्टाइलिश लुक और मजबूत बॉडी

यह स्मार्ट रिंग न सिर्फ हाईटेक है, बल्कि देखने में भी बेहद प्रीमियम लगती है. स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बनी यह रिंग ब्लैक, रोज़ गोल्ड और सिल्वर जैसे तीन खूबसूरत रंगों में उपलब्ध है. इसका वजन सिर्फ 4.7 ग्राम है, जिससे यह पहनने में बेहद हल्की और आरामदायक लगती है. इसका कॉनकेव डिज़ाइन स्क्रैच-रेजिस्टेंट है, जिससे यह लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहती है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

एक रिंग… कई हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स

यह स्मार्ट रिंग आपके हार्ट रेट, HRV (Heart Rate Variation), SpO2, स्किन टेम्परेचर, स्ट्रेस लेवल और नींद की क्वॉलिटी को ट्रैक करती है. इतना ही नहीं, यह डेटा ऑटोमैटिकली रिकॉर्ड होता है, जिससे आप अपनी सेहत की गहराई से निगरानी कर सकते हैं.

फोटो भी लें, पानी में भी पहनें

रिंग में एक दिलचस्प फीचर है, शेक करते ही आप फोन से फोटो क्लिक कर सकते हैं. साथ ही इसमें 5ATM वॉटर रेजिस्टेंस है, यानी बारिश हो या स्विमिंग, इसे पहनने में कोई डर नहीं.

इसके साथ आता है मैग्नेटिक चार्जिंग केस, जो इसे फटाफट चार्ज करता है. कंपनी का दावा है कि इस रिंग की नॉर्मल बैटरी लाइफ 5 दिन है और चार्जिंग केस के साथ यह 30 दिन तक चल सकती है.

कितनी साइज में उपलब्ध?

Smarter Ring Active Plus को कंपनी ने साइज 7 से 12 तक के विकल्पों में लॉन्च किया है, जिससे हर यूज़र को फिटिंग में कोई परेशानी नहीं होगी. अगर आप फिटनेस और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन ढूंढ रहे हैं, तो बोट की यह स्मार्ट रिंग आपके लिए एक दमदार ऑप्शन बन सकती है.

संबंधित ख़बरें
एयर इंडिया AI-171 हादसा: 274 मौतें, 'मे डे' कॉल और अब तक क्या सामने आया?

एयर इंडिया AI-171 हादसा: 274 मौतें, 'मे डे' कॉल और अब तक क्या सामने आया?

विमान हादसे को कैसे रोका जा सकता है?

विमान हादसे को कैसे रोका जा सकता है?

अब बाउंड्री के बाहर से फील्डर नहीं ले सकेंगे कैच! ICC ने किया लागू किया ये नियम

अब बाउंड्री के बाहर से फील्डर नहीं ले सकेंगे कैच! ICC ने किया लागू किया ये नियम

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home