• Sunday, Apr 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Technology

700 रुपये से कम में बेस्ट पोस्टपेड प्लान्स, जानिए Jio Vs Airtel में कौन सा है ज्यादा बेहतर

जियो और एयरटेल 700 रुपये से कम में कई दमदार पोस्टपेड प्लान्स ऑफर कर रहे हैं. इनमें भरपूर डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री SMS और ओटीटी ऐप्स (जैसे हॉटस्टार, जियो टीवी, अमेज़न प्राइम) का फ्री ऐक्सेस मिलता है. एयरटेल ज्यादा डेटा और प्रीमियम ओटीटी के लिए अच्छा है, जबकि जियो मल्टी-सिम और अनलिमिटेड डेटा देने में आगे है.

  • Samachaar Desk | 31 May 2025 08:00 PM
700 रुपये से कम में बेस्ट पोस्टपेड प्लान्स, जानिए Jio Vs Airtel में कौन सा है ज्यादा बेहतर

अगर आप एक ऐसा पोस्टपेड प्लान ढूंढ रहे हैं जो कम कीमत में ज्यादा फायदे दे, तो जियो और एयरटेल के पास आपके लिए शानदार विकल्प हैं. दोनों ही कंपनियां 700 रुपये से कम में ऐसे प्लान ऑफर कर रही हैं, जिनमें भरपूर डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और पॉपुलर ओटीटी ऐप्स के फ्री ऐक्सेस जैसी सुविधाएं शामिल हैं.

एयरटेल के दमदार पोस्टपेड प्लान्स

एयरटेल का ₹699 प्लान यह प्लान एक रेगुलर और एक फ्री ऐड-ऑन सिम के साथ आता है. इसमें यूजर्स को 105GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SMS की सुविधा मिलती है. साथ ही, इस प्लान में 6 महीने के लिए अमेजन प्राइम और 1 साल के लिए डिज्नी+ हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन भी शामिल है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

एयरटेल का ₹549 प्लान इस प्लान में 75GB डेटा के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SMS की सुविधा मिलती है. इसके साथ 1 साल के लिए हॉटस्टार और 6 महीने के लिए अमेजन प्राइम का ऐक्सेस दिया जा रहा है, जो इसे एक वैल्यू फॉर मनी विकल्प बनाता है.

एयरटेल का ₹449 प्लान अगर आप कम कीमत में बेसिक सुविधाएं चाहते हैं, तो यह प्लान सही रहेगा. इसमें 50GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SMS के साथ 3 महीने के लिए हॉटस्टार का फ्री ऐक्सेस दिया जाता है.

जियो के किफायती और सुविधाजनक प्लान्स

जियो का ₹649 प्लान इस प्लान की खासियत है अनलिमिटेड डेटा. साथ ही, इसमें हर दिन 100 फ्री SMS, अनलिमिटेड कॉलिंग और जियो टीवी व हॉटस्टार जैसे ओटीटी ऐप्स का फ्री ऐक्सेस भी मिलता है.

जियो का ₹449 प्लान इस प्लान में 75GB डेटा, 100 फ्री SMS प्रतिदिन, अनलिमिटेड कॉलिंग और तीन अडिशनल सिम की सुविधा दी जा रही है. इसके साथ जियो टीवी और हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन भी शामिल है.

जियो का ₹349 प्लान सबसे सस्ता पोस्टपेड प्लान होने के बावजूद इसमें 30GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री SMS और जियो टीवी व हॉटस्टार का फ्री ऐक्सेस मिलता है.

कौन सा प्लान है बेस्ट?

अगर आपको ओटीटी ऐप्स का ज्यादा उपयोग करना है और मल्टी-सिम की जरूरत है, तो जियो के प्लान्स आपके लिए फायदेमंद होंगे. वहीं, एयरटेल उन यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प है जो ज्यादा डेटा और प्रीमियम ओटीटी एक्सेस चाहते हैं. कुल मिलाकर, दोनों कंपनियां कम दाम में बेहतरीन सुविधाएं दे रही हैं. आपको बस अपनी जरूरत के हिसाब से सही प्लान चुनना है

संबंधित ख़बरें
MI vs PBKS: अगर बारिश ने रोका क्वालीफायर-2, तो कौन भिड़ेगा RCB से फाइनल में?

MI vs PBKS: अगर बारिश ने रोका क्वालीफायर-2, तो कौन भिड़ेगा RCB से फाइनल में?

एक हाथ में हथियार, दूसरे में भाभी का सिर: बोला- सालों का बदला लिया है

एक हाथ में हथियार, दूसरे में भाभी का सिर: बोला- सालों का बदला लिया है

WhatsApp

1 जून से इन SmartPhones पर नहीं चलेगा WhatsApp! कहीं आपका फोन तो नहीं लिस्ट में? जानें

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home