• Monday, May 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Uttar Pradesh

यूपी एमएलसी चुनाव: 11 सीटों पर कांग्रेस ने भरी हुंकार, अजय राय बोले– शिक्षा सुधार होगा बड़ा मुद्दा

अजय राय ने शिक्षक और स्नातक निर्वाचन के लिए पार्टी की रणनीति का ऐलान किया, बोले– भ्रष्ट शिक्षा व्यवस्था और वित्त विहीन स्कूलों का मुद्दा कांग्रेस सड़क से सदन तक उठाएगी।

  • Vineet Sharma | 22 Aug 2025 11:44 PM
यूपी एमएलसी चुनाव: 11 सीटों पर कांग्रेस ने भरी हुंकार, अजय राय बोले– शिक्षा सुधार होगा बड़ा मुद्दा

उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी शिक्षक और स्नातक विधान परिषद (एमएलसी) चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान किया कि पार्टी राज्य की 11 सीटों पर पूरी ताकत और मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। उन्होंने साफ कहा कि शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार, वित्त विहीन विद्यालयों की बदहाली और शिक्षकों की समस्याएं कांग्रेस के चुनावी अभियान के केंद्र में होंगी।

अजय राय ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा विभाग में व्याप्त अव्यवस्था किसी से छुपी नहीं है। सरकारी स्कूलों में शिक्षक और विद्यार्थियों दोनों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश में विद्यालय भवनों का जर्जर ढांचा बच्चों को खतरे में डालता है और शिक्षक असुरक्षित परिस्थितियों में काम करने को मजबूर हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि योगी सरकार के पास न तो शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर कोई योजना है और न ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुधार की कोई ठोस नीति।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

उन्होंने कहा कि वित्त विहीन स्कूल और कॉलेजों के शिक्षक बेहद कम वेतन पाते हैं और उनका भविष्य अधर में लटका हुआ है। न तो वेतनमान में सुधार हो रहा है और न ही सेवा सुरक्षा की गारंटी मिल रही है। कांग्रेस का वादा है कि यदि वह सत्ता में आती है तो वित्त विहीन शिक्षकों की मांगों को प्राथमिकता दी जाएगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के कोऑर्डिनेटर डॉ. अमित कुमार राय ने कहा कि "समान कार्य के लिए समान वेतन" की मांग को पार्टी मजबूती से उठाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि डिग्री कॉलेजों के शिक्षकों को यूजीसी वेतनमान दिया जाना चाहिए और पुरानी पेंशन योजना बहाल की जानी चाहिए।

प्रो. श्रवण कुमार गुप्ता ने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर प्राथमिक विद्यालयों को बंद कर रही है और शिक्षा को निजी हाथों में सौंपना चाहती है। 2018 के बाद से नए शिक्षकों की भर्ती लगभग बंद है और पंचायत चुनावों के दौरान शिक्षकों को बीएलओ की जिम्मेदारी देकर उनका शोषण किया जाता है।

कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि सरकार ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में तदर्थ शिक्षकों का विनियमन रोक दिया है और मदरसों एवं संस्कृत पाठशालाओं में नई नियुक्तियां ठप हैं। इन सबके चलते शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

अजय राय ने घोषणा की कि कांग्रेस आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन छेड़ेगी और शिक्षकों की आवाज़ को सड़क से सदन तक पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य न केवल चुनाव जीतना है बल्कि राज्य की शिक्षा व्यवस्था को सुधारना भी है।

संबंधित ख़बरें
Dream11, WinZO, MPL

ऑनलाइन मनी गेमिंग पर बड़ा फैसला: Dream11, WinZO, MPL समेत कई प्लेटफ़ॉर्म बंद

weight loss

वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन नहीं दिख रहा रिजल्ट? जानिए 4 बड़ी गलतियां जो आपकी मेहनत पर पानी फेर रही हैं

vande bharat

राजस्थान को रेलवे का बड़ा तोहफा… बीकानेर और जोधपुर से दिल्ली कैंट तक दौड़ेंगी दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home