• Monday, May 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Astro

वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन नहीं दिख रहा रिजल्ट? जानिए 4 बड़ी गलतियां जो आपकी मेहनत पर पानी फेर रही हैं

Weight Loss Tips : वजन कम करने की पूरी कोशिश के बावजूद नतीजे नहीं मिल रहे? हो सकता है आप भी कर रहे हों ये 4 आम लेकिन खतरनाक गलतियां! न्यूट्रिशनिस्ट अमाका ने बताई ऐसी चौंकाने वाली बातें, जो आपकी वेट लॉस जर्नी की सबसे बड़ी रुकावट बन सकती हैं. क्या आप जानना चाहते हैं कि कहां हो रही है चूक? पढ़िए पूरी रिपोर्ट – सच्चाई चौंका सकती है!

  • Samachaar Desk | 22 Aug 2025 07:35 PM
वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन नहीं दिख रहा रिजल्ट? जानिए 4 बड़ी गलतियां जो आपकी मेहनत पर पानी फेर रही हैं

Weight Loss Tips : वेट लॉस की जर्नी जितनी उत्साहजनक लगती है, उतनी ही चुनौतीपूर्ण भी हो सकती है. अक्सर लोग पूरी ईमानदारी से डाइट प्लान और एक्सरसाइज रूटीन फॉलो करते हैं, लेकिन इसके बावजूद जब वजन कम नहीं होता, तो निराशा घेर लेती है. क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों हो रहा है?

दरअसल, कई बार हम कुछ ऐसी छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं जो देखने में मामूली लगती हैं, लेकिन उनका असर हमारी पूरी फिटनेस जर्नी पर पड़ता है. हाल ही में न्यूट्रिशनिस्ट अमाका ने एक वीडियो के जरिए 4 ऐसी आम गलतियों को उजागर किया है, जिनके कारण वजन कम होने में रुकावट आ सकती है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

खाना पूरी तरह छोड़ देना – बड़ी भूल

वजन कम करने के चक्कर में कई लोग खाना छोड़ने लगते हैं. उन्हें लगता है कि कम खाने से जल्दी वजन घटेगा. लेकिन अमाका के मुताबिक यह स्ट्रेटजी उल्टा असर डाल सकती है. जब आप लंबे समय तक भूखे रहते हैं, तो आपकी बॉडी “स्टार्वेशन मोड” में चली जाती है और मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है. इसका नतीजा ये होता है कि अगली बार आप ज्यादा खा लेते हैं यानी ओवरइटिंग. इसका हल है बैलेंस डाइट – यानी शरीर की ज़रूरत के अनुसार कैलोरी लेना.

चीट डे को फ्री पास न समझें

सप्ताहभर की मेहनत के बाद लोग चीट डे मनाते हैं, जहां वे अपनी पसंद की चीजें बिंदास खाते हैं. लेकिन अमाका चेतावनी देती हैं – “अगर आपने पूरे हफ्ते मेहनत की और एक ही दिन में 3000-4000 कैलोरी खा लीं, तो आपकी सारी मेहनत जाया हो सकती है.” बेहतर होगा कि चीट डे में भी पोर्शन कंट्रोल रखें और फुल-डे चीट की बजाय चीट मील पर फोकस करें.

हर ‘हेल्दी’ दिखने वाला स्नैक असल में हेल्दी नहीं होता

मार्केट में कई स्नैक्स जैसे ग्रेनोला बार, लो-फैट बिस्किट्स या नट्स को हेल्दी बताया जाता है, लेकिन इनकी कैलोरी गिनती कम नहीं होती. अमाका के अनुसार, “बिना ध्यान दिए ऐसे स्नैक्स खाने से एक दिन में आपकी 500 से ज्यादा एक्स्ट्रा कैलोरी इनटेक हो सकती है.” इसलिए पैक्ड स्नैक्स से सावधानी रखें और हो सके तो घर के बने ऑप्शन चुनें.

रोज वजन मापने से बचें

वेट लॉस एक धीमी प्रक्रिया है और इसमें सब्र सबसे बड़ा हथियार है. रोजाना वजन नापना और हर दिन फर्क ढूंढना आपको सिर्फ मानसिक तनाव देगा. अमाका का सुझाव है कि सप्ताह में सिर्फ एक बार वजन चेक करें, वो भी एक ही समय और एक जैसे कपड़ों में.

निष्कर्ष:

अगर आप लंबे समय से वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं और रिजल्ट नहीं मिल रहा है, तो इन चार गलतियों पर गौर करें. कभी-कभी हमारी अनजानी आदतें ही सबसे बड़ी रुकावट बन जाती हैं. सही जानकारी, धैर्य और सटीक रणनीति के साथ वेट लॉस जर्नी को सफल बनाया जा सकता है.

संबंधित ख़बरें
Sunil Jakhar detained

पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ हिरासत में, 'आप' सरकार पर लगाया लोकतंत्र कुचलने का आरोप

Dream11, WinZO, MPL

ऑनलाइन मनी गेमिंग पर बड़ा फैसला: Dream11, WinZO, MPL समेत कई प्लेटफ़ॉर्म बंद

New GST Rule

GST 2.0: दवाइयां, गाड़ियां और AC होंगे सस्ते, शराब-तंबाकू होंगे महंगे, जानें नया टैक्स स्ट्रक्चर

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home