• Monday, May 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

राजस्थान को रेलवे का बड़ा तोहफा… बीकानेर और जोधपुर से दिल्ली कैंट तक दौड़ेंगी दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस!

राजस्थान को रेलवे से बड़ा तोहफा मिला है. बीकानेर और जोधपुर से दिल्ली कैंट के बीच दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस सितंबर से पटरी पर दौड़ेंगी. बीकानेर से दिल्ली का सफर सिर्फ 6 घंटे में और जोधपुर से दिल्ली मात्र 8 घंटे में पूरा होगा.

  • Samachaar Desk | 22 Aug 2025 09:11 PM
राजस्थान को रेलवे का बड़ा तोहफा… बीकानेर और जोधपुर से दिल्ली कैंट तक दौड़ेंगी दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस!

भारतीय रेलवे ने राजस्थान के यात्रियों को एक और बड़ी सौगात दी है. प्रदेश से अब दिल्ली कैंट के लिए दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शुरू की जा रही हैं. रेलवे बोर्ड को प्रस्तावित टाइम टेबल भेज दिया गया है और उम्मीद है कि सितंबर के पहले हफ्ते से ये दोनों ट्रेनें पटरी पर दौड़ने लगेंगी.

राजस्थान को डबल गिफ्ट

फिलहाल राजस्थान में कुल चार वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही हैं अजमेर-चंडीगढ़, उदयपुर-आगरा कैंट, उदयपुर-जयपुर और जोधपुर-साबरमती. अब इस सूची में बीकानेर और जोधपुर से दिल्ली कैंट तक चलने वाली दो नई हाई-स्पीड ट्रेनें भी शामिल हो जाएंगी. इससे पश्चिमी राजस्थान के यात्रियों को तेज़ और आरामदायक सफर का एक नया विकल्प मिलेगा.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

बीकानेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत: टाइमिंग और स्टॉपेज

बीकानेर से वंदे भारत सुबह 5:45 बजे खुलेगी और दोपहर 11:50 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी. यानी 447 किलोमीटर की दूरी केवल 6 घंटे 5 मिनट में पूरी होगी. वापसी में यह ट्रेन शाम 4:45 बजे दिल्ली कैंट से निकलेगी और रात 11:00 बजे बीकानेर पहुंचेगी. रास्ते में रतनगढ़, चूरू और रेवाड़ी जैसे प्रमुख स्टेशनों पर इसका ठहराव होगा. पहले जहां बीकानेर से दिल्ली की यात्रा में 8 से 9 घंटे लगते थे, वहीं अब यह सफर काफी छोटा और आरामदायक हो जाएगा.

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत: तेज और सुविधाजनक सफर

जोधपुर से निकलने वाली वंदे भारत सुबह 5:30 बजे रवाना होगी और दोपहर 1:30 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी. यानी 605 किलोमीटर का सफर महज 8 घंटे में पूरा होगा. वापसी में यह ट्रेन दिल्ली कैंट से शाम 3:10 बजे चलेगी और रात 11:15 बजे जोधपुर पहुंचेगी. इस दौरान यह डेगाना, मकराना, फुलेरा, जयपुर, अलवर, रेवाड़ी और गुरुग्राम स्टेशनों पर रुकेगी.

यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएं

नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें अत्याधुनिक तकनीक और सुविधाओं से लैस होंगी. यह ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है. यात्रियों के लिए एसी कोच, झटका रहित सफर, सीसीटीवी कैमरे, इमरजेंसी अलार्म, विशेष शौचालय और फायर सेफ्टी सिस्टम उपलब्ध होगा. दिव्यांग यात्रियों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया है.

क्या होगा फायदा?

इन दोनों नई ट्रेनों की शुरुआत से पश्चिमी राजस्थान के यात्रियों का दिल्ली से कनेक्शन और मजबूत होगा. तेज़ और आरामदायक यात्रा का लाभ आम लोगों के साथ-साथ व्यापार, उद्योग और पर्यटन क्षेत्र को भी मिलेगा. अब बीकानेर और जोधपुर से दिल्ली की दूरी पहले से कहीं अधिक आसान और सुखद हो जाएगी.

संबंधित ख़बरें
image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home