• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Uttar Pradesh

मोंथा तूफान ने मचाई तबाही! यूपी में बारिश-हवाओं से जनजीवन ठप, अगले 48 घंटे तक रहेगा कहर

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मोंथा तूफान का असर तेज हो गया है. वाराणसी, अयोध्या, लखनऊ समेत कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक सतर्क रहने की चेतावनी दी है.

  • Samachaar Desk | 30 Oct 2025 01:06 PM
मोंथा तूफान ने मचाई तबाही! यूपी में बारिश-हवाओं से जनजीवन ठप, अगले 48 घंटे तक रहेगा कहर

उत्तर प्रदेश में मोंथा चक्रवात का असर तेजी से बढ़ता जा रहा है. राज्य के कई जिलों में गुरुवार सुबह से ही रुक-रुक कर तेज बारिश हो रही है. वाराणसी और अयोध्या जैसे इलाकों में भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. वहीं लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, अमेठी, आजमगढ़, मेरठ और बलिया समेत करीब 15 जिलों में लगातार हल्की बारिश हो रही है. बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है और सर्द हवाओं ने ठंड का अहसास बढ़ा दिया है. कई जगह जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि मोंथा चक्रवात का असर 1 नवंबर तक जारी रह सकता है. आज और कल राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है. बारिश के चलते स्कूल जाने वाले बच्चे रेनकोट और छतरी लेकर निकलते नजर आए, जबकि सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

17 जिलों में भारी बारिश, 30 जिलों में बिजली गिरने की आशंका

मौसम केंद्र के अनुसार, 30 अक्टूबर को पूर्वी यूपी के वाराणसी, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, जौनपुर, गाजीपुर, देवरिया और गोरखपुर जैसे 17 जिलों में भारी बारिश की संभावना है. वहीं, बांदा, झांसी, रायबरेली, अयोध्या, अमेठी सहित 30 जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिर सकती है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.

पश्चिमी यूपी तक पहुंचेगा असर

31 अक्टूबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान झोंकेदार हवाएं चलेंगी, हालांकि 1 नवंबर से इसका असर धीरे-धीरे कम होने लगेगा.

तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटों में यूपी के कई जिलों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है. उसके बाद धीरे-धीरे मौसम में सुधार आएगा.

लखनऊ और नोएडा का हाल

आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक, लखनऊ में गुरुवार को आसमान पर काले बादल छाए रहेंगे और दिनभर रुक-रुक कर बारिश हो सकती है. अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. नोएडा और गाजियाबाद में हल्का कोहरा और ठंडी हवाएं मौसम को और सुहाना बना देंगी.

मोंथा तूफान ने उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है. बारिश और हवाओं से जहां गर्मी से राहत मिली है, वहीं जलभराव और ठंड की शुरुआत ने लोगों की परेशानी भी बढ़ा दी है. मौसम विभाग ने सलाह दी है कि लोग अनावश्यक बाहर न निकलें और सावधानी बरतें.

संबंधित ख़बरें
CM Mann

Punjab Goes Digital: अब वाहन-संबंधी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध, भ्रष्टाचार पर लगेगा पूर्ण विराम

Delhi Airport Smart Expansion

Delhi Airport Smart Expansion: बिना नया टर्मिनल बनाए 20% ज्यादा यात्रियों को संभालने की तैयारी

Punjab State Dear Diwali Bumper Lottery

Punjab State Dear Diwali Bumper Lottery 2025: सिर्फ ₹500 में जीतिए 11 करोड़ रुपये तक का इनाम!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home