• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Uttar Pradesh

भाई-भतीजावाद की नौकरी नहीं, अब योग्यता का राज है: औरैया में गरजे सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औरैया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में नौकरियां जरूरतमंदों को नहीं, बल्कि 'चाचा-भतीजे' की जोड़ी को मिलती थीं। अब भाजपा की डबल इंजन सरकार में कानून व्यवस्था बेहतर हुई है और नौकरियां योग्यता व पारदर्शिता के आधार पर दी जा रही हैं।

  • Saurabh | 08 Jun 2025 05:57 PM
भाई-भतीजावाद की नौकरी नहीं, अब योग्यता का राज है: औरैया में गरजे सीएम योगी

रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ औरैया जिले के अजीतमल स्थित जनता महाविद्यालय पहुंचे। उन्होंने एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी (SP) की पूर्व सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा के शासन में नौकरी केवल चाचा-भतीजा में बंटती थी, लेकिन अब उत्तर प्रदेश में नौकरी पूरी पारदर्शिता और योग्यता के आधार पर दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब व्यापारी और बेटियां सुरक्षित हैं। कानून व्यवस्था को बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जा रहा है। उन्होंने बताया कि 15 जून को देश के गृह मंत्री अमित शाह के साथ मिलकर प्रदेश के 60,000 पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

मक्का की खेती को बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने औरैया के किसानों को मक्का की रिकॉर्ड फसल के लिए बधाई दी और कहा कि सरकार जल्द ही यहां मक्का खरीदने के लिए सरकारी केंद्र खोलेगी। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का लाभ भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले किसान आलू की फसल के बाद खेत खाली छोड़ देते थे, लेकिन अब मक्का की फसल लगाकर लाखों रुपये कमा रहे हैं।

किसानों को लाभ

86 लाख किसानों का ₹36,000 करोड़ का कर्ज माफ किया

15 लाख ट्यूबवेल को मुफ्त बिजली दी

1 लाख किसानों को सोलर पैनल दिए (पीएम कुसुम योजना)

औरैया को मिल रही सौगातें

औरैया पुलिस लाइन के लिए ₹272 करोड़

जालौन-औरैया पुल के लिए ₹151 करोड़

जिला कोर्ट निर्माण के लिए ₹250 करोड़

मुख्यमंत्री ने वादा किया कि वह जल्द ही पुलिस लाइन का उद्घाटन करने आएंगे।

सरकारी सहायता वितरण

सीएम ने मंच से किसानों और लाभार्थियों को कई योजनाओं के तहत चेक और प्रमाण पत्र भी सौंपे:

मक्का किसानों को मिनी बीज किट

एक किसान को ₹24 लाख का चेक (कस्टमर हायरिंग सेंटर के लिए)

एक महिला को ₹5 लाख (किसान दुर्घटना बीमा)

रोजगार योजना के तहत एक लाभार्थी को ₹4 लाख

सपा पर हमला

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार सिर्फ महापुरुषों का अपमान करती थी। अब वर्तमान सरकार ने औरैया में अहिल्याबाई होलकर के नाम पर मेडिकल कॉलेज बनवाया है।

कृषि मंत्री और अन्य नेताओं का बयान

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि सरकार किसानों को बेहतर बीज देने के लिए काम कर रही है। औरैया की विधायक गुड़िया कठेरिया ने कहा कि पहले किसानों के ट्रैक्टर तक मंडियों में चोरी हो जाते थे, लेकिन अब वे सुरक्षित हैं।

कार्यक्रम में कई मंत्री, सांसद, अधिकारी और हजारों किसान मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और हवाई सर्वेक्षण भी किया।

संबंधित ख़बरें
फिर बढ़ा कोरोना का खतरा: देश में 6,133 एक्टिव केस, 24 घंटे में 6 मौतें दर्ज

फिर बढ़ा कोरोना का खतरा: देश में 6,133 एक्टिव केस, 24 घंटे में 6 मौतें दर्ज

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज ने की सगाई, नवंबर में होगी शादी

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज ने की सगाई, नवंबर में होगी शादी

राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, महाराष्ट्र चुनाव में धांधली के आरोप, बिहार चुनाव से पहले गरमाई सियासत

राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, महाराष्ट्र चुनाव में धांधली के आरोप, बिहार चुनाव से पहले गरमाई सियासत

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home