• Sunday, Apr 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Uttar Pradesh

अब्बास अंसारी को दो साल की सजा, हाई कोर्ट में देंगे चुनौती

मऊ विधायक अब्बास अंसारी को 2022 में भड़काऊ भाषण देने के मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने दो साल की सजा और 11,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

  • Saurabh | 31 May 2025 08:07 PM
अब्बास अंसारी को दो साल की सजा, हाई कोर्ट में देंगे चुनौती

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के विधायक और मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को साल 2022 में आचार संहिता के उल्लंघन और भड़काऊ भाषण देने के मामले में दो साल की कैद और 11,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है। यह फैसला शनिवार को मऊ जिले की एमपी-एमएलए कोर्ट ने सुनाया।

फैसले के बाद अंसारी के वकील एडवोकेट दरोगा सिंह ने मीडिया से बातचीत में कोर्ट के निर्णय पर असहमति जताई और कहा कि वे इस फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती देंगे। उन्होंने कहा, "जब यह केस दर्ज हुआ था, तब अधिकतम सजा छह महीने थी। लेकिन बाद में धारा बढ़ाई गई और अब दो साल की सजा दे दी गई है। हम इस आदेश के खिलाफ अपील करेंगे।"

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

इस मामले में अभियोजन पक्ष के संयुक्त निदेशक चंद्रकेश राय ने बताया कि अंसारी पर धारा 153A और 171F के तहत आरोप सिद्ध हुए हैं। उन्होंने कहा कि दोष सिद्ध होने पर न केवल सजा होती है, बल्कि विधानसभा सदस्यता भी खतरे में पड़ सकती है।

गौरतलब है कि अब्बास अंसारी मृत माफिया मुख्तार अंसारी के पुत्र हैं। इस केस में अंसारी के करीबी मंसूर अंसारी को भी छह महीने की सजा दी गई है।

मामला मार्च 2022 का है, जब मऊ के कोतवाली थाने में अंसारी, उनके भाई उमर अंसारी और आयोजक मंसूर अहमद अंसारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। आरोप था कि 3 मार्च 2022 को पहाड़पुरा मैदान में आयोजित जनसभा में मऊ प्रशासन के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिए गए।

इससे पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिसंबर 2023 में अंसारी की अग्रिम ज़मानत अर्जी को खारिज कर दिया था। उन्होंने इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का भी रुख किया था।

अब्बास अंसारी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी गठबंधन के तहत मऊ सदर सीट से जीत दर्ज की थी।

संबंधित ख़बरें
 31 मई की रात पंजाब थमेगा! सायरन बजेगा, लाइटें बुझेंगी, क्या हो रहा है?

31 मई की रात पंजाब थमेगा! सायरन बजेगा, लाइटें बुझेंगी, क्या हो रहा है?

दिल्ली बदल रही है: रेखा गुप्ता सरकार के 100 दिन पूरे, नया गाना हुआ लॉन्च

दिल्ली बदल रही है: रेखा गुप्ता सरकार के 100 दिन पूरे, नया गाना हुआ लॉन्च

एक हाथ में हथियार, दूसरे में भाभी का सिर: बोला- सालों का बदला लिया है

एक हाथ में हथियार, दूसरे में भाभी का सिर: बोला- सालों का बदला लिया है

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home