तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में सोमवार को हुए एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। सिगाची केमिकल फैक्ट्री में अचानक हुए भीषण रिएक्टर विस्फोट के चलते 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 26 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फैक्ट्री से उठती आग और धुएं की लपटों ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना दिया।
धमाका इतना भीषण था कि उसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई। दमकल की 11 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं और पुलिस समेत प्रशासन की टीमें मौके पर राहत और बचाव कार्य में लगी हैं। अधिकारियों के अनुसार, हादसे की असली वजह रिएक्टर का फटना माना जा रहा है, लेकिन इसकी पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही हो पाएगी।
अधिकारियों के अनुसार, यह धमाका फैक्ट्री में लगे एक रिएक्टर के फटने की वजह से हुआ। धमाके के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और फैक्ट्री में भीषण आग लग गई।
तेलंगाना के अग्निशमन विभाग ने बताया कि घटनास्थल पर 11 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भेजी गई हैं। अब तक 15 से 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कम से कम 8 से 10 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अधिकारियों ने अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस और बचाव दल मौके पर मौजूद हैं और राहत कार्य जारी है।
संगारेड्डी के पुलिस अधीक्षक परितोष पंकज ने कहा, “अभी तक कोई शव बाहर नहीं निकाला गया है, लेकिन रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जैसे ही कोई जानकारी मिलेगी, हम साझा करेंगे।”
फिलहाल धमाके की असली वजह सामने नहीं आई है, लेकिन अनुमान है कि यह रिएक्टर फटने के कारण हुआ।
फैक्ट्री में काम करने वाले बाकी मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया है। घायल लोगों का इलाज चल रहा है और पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।
Copyright © 2026 The Samachaar
