• Wednesday, Apr 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

पंजाब में 1 जुलाई से शुरू होगा 'आओ स्कूल चलें' अभियान, स्कूलों में बच्चों का होगा धूमधाम से स्वागत

पंजाब सरकार शिक्षा के क्षेत्र में एक और क्रांतिकारी पहल करने जा रही है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के नेतृत्व में राज्य के सरकारी स्कूलों में 1 जुलाई को "आओ स्कूल चलें" कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.

  • Golu Dwivedi | 30 Jun 2025 01:09 PM
पंजाब में 1 जुलाई से शुरू होगा 'आओ स्कूल चलें' अभियान, स्कूलों में बच्चों का होगा धूमधाम से स्वागत

पंजाब सरकार शिक्षा के क्षेत्र में एक और क्रांतिकारी पहल करने जा रही है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के नेतृत्व में राज्य के सरकारी स्कूलों में 1 जुलाई को "आओ स्कूल चलें" कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इसका उद्देश्य बच्चों को गर्मी की छुट्टियों के बाद फिर से स्कूलों से जोड़ना, उपस्थिति बढ़ाना और शिक्षा को प्रेरणादायक माहौल में आगे बढ़ाना है.

इस अभियान के जरिए विद्यार्थियों को केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि उनके मानसिक और भावनात्मक विकास पर भी जोर दिया जाएगा. यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक ऊर्जा भरने का कार्य करेगी.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

स्कूलों में होंगी विशेष गतिविधियां

डिप्टी डीईओ डॉ. रविंदरपाल शर्मा ने बताया कि सभी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए खेलकूद, मनोरंजन और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. विद्यार्थियों के स्वागत के लिए स्कूलों को रंग-बिरंगी सजावट से सजाया जाएगा और उन्हें उपहार व प्रेरणादायक संदेश भी दिए जाएंगे.

जीवन मूल्यों और अनुभवों पर होगी चर्चा

गर्मी की छुट्टियों के दौरान बच्चों ने जो अनुभव और यात्राएं कीं, उन्हें कक्षा में साझा करने के लिए प्रेरित किया जाएगा. इसके अलावा जीवन के उद्देश्यों और लक्ष्यों पर खुली चर्चा करवाई जाएगी ताकि विद्यार्थी आगे की पढ़ाई को उद्देश्यपूर्ण रूप से समझ सकें.

डॉक्टर दिवस के जरिए होगा आभार व्यक्त

1 जुलाई को ही स्कूलों में डॉक्टर दिवस भी मनाया जाएगा. इस अवसर पर डॉक्टरों के योगदान के प्रति आभार जताने के लिए विद्यार्थियों को स्वास्थ्य सेवाओं की अहमियत समझाई जाएगी और विशेष कार्यक्रमों के माध्यम से डॉक्टरों का सम्मान किया जाएगा.

स्कूल निरीक्षण और तैयारियों की समीक्षा

शिक्षा विभाग द्वारा जिला स्तर पर निरीक्षण टीमें बनाई गई हैं, जो स्कूलों में अभियान की तैयारियों की समीक्षा करेंगी. जिला शिक्षा अधिकारी संजीव शर्मा ने स्कूल प्रमुखों से अपील की है कि वे पहले दिन को उत्सव जैसा बनाएं और बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करें.

एक प्रेरणादायक पहल

"आओ स्कूल चलें" सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक अभियान है जो पंजाब के शिक्षा तंत्र में नई जान फूंकेगा. यह विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति लगन, प्रेरणा और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देगा.

संबंधित ख़बरें
पंजाब में बारिश बनी आफत! कई जिलों में येलो अलर्ट, बाढ़ का बढ़ा खतरा

पंजाब में बारिश बनी आफत! कई जिलों में येलो अलर्ट, बाढ़ का बढ़ा खतरा

रेलवे की मंजूरी के बाद शुरू होगा ओवरब्रिज का निर्माण, CM मान ने निभाया वादा

रेलवे की मंजूरी के बाद शुरू होगा ओवरब्रिज का निर्माण, CM मान ने निभाया वादा

सावन का पहला सोमवार कब? कुंवारी कन्याएं क्यों रखती हैं व्रत? जानिए धार्मिक कारण और लाभ

सावन का पहला सोमवार कब? कुंवारी कन्याएं क्यों रखती हैं व्रत? जानिए धार्मिक कारण और लाभ

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home