• Monday, May 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

रेलवे की मंजूरी के बाद शुरू होगा ओवरब्रिज का निर्माण, CM मान ने निभाया वादा

धुरी में यातायात जाम की बड़ी समस्या का समाधान जल्द निकल सकता है, क्योंकि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को घोषणा की कि रेलवे ने लंबे समय बाद धुरी में डबल लेन रेलवे ओवरब्रिज (ROB) के निर्माण को मंजूरी दे दी है.

  • Golu Dwivedi | 30 Jun 2025 12:46 PM
रेलवे की मंजूरी के बाद शुरू होगा ओवरब्रिज का निर्माण, CM मान ने निभाया वादा

धुरी में यातायात जाम की बड़ी समस्या का समाधान जल्द निकल सकता है, क्योंकि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को घोषणा की कि रेलवे ने लंबे समय बाद धुरी में डबल लेन रेलवे ओवरब्रिज (ROB) के निर्माण को मंजूरी दे दी है. सीएम ने कहा कि राज्य सरकार के लगातार प्रयासों के बाद रेलवे से स्वीकृति मिली है और अब जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा.

हालांकि, मुख्यमंत्री के इस दावे को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री (रेल और खाद्य प्रसंस्करण) रवनीत सिंह बिट्टू ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सीएम मान पर "झूठा श्रेय" लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह पूरा मामला केवल “राजनीतिक प्रचार” है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

₹54.76 करोड़ की लागत से बनेगा ओवरब्रिज

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि यह ओवरब्रिज लेवल क्रॉसिंग नंबर 62A पर बनाया जाएगा, जिसकी लागत ₹54.76 करोड़ होगी और इसका पूरा खर्च पंजाब सरकार वहन करेगी। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य धुरी शहर में लंबे समय से बनी ट्रैफिक जाम की समस्या का स्थायी समाधान करना है. एक बार काम शुरू हो गया तो इसे 18 महीनों में पूरा कर लिया जाएगा.

बिट्टू बोले- CM मान सिर्फ दिखावा कर रहे हैं

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने सीएम मान के बयान को "गुमराह करने वाला" बताया और कहा, "पंजाब सरकार ने रेलवे को अभी तक एक भी ओवरब्रिज परियोजना के लिए फंड नहीं दिया है. ₹54.76 करोड़ का दावा केवल दिखावा है. अगर मुख्यमंत्री यह राशि देने का दावा कर रहे हैं, तो बताएं किस विभाग के तहत यह राशि है और अब तक वितरित क्यों नहीं हुई?"

“धुरी के विधायक होकर भी कुछ नहीं किया”- बिट्टू

बिट्टू ने यह भी आरोप लगाया कि भगवंत मान खुद धुरी से विधायक हैं, लेकिन उन्होंने कभी इस वर्षों पुराने मुद्दे को सुलझाने के लिए प्रयास नहीं किया. उन्होंने कहा, "रेलवे ने खुद यह पहल की है, और अब मुख्यमंत्री श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं.

62A क्रॉसिंग पर रोजाना घंटों बंद रहता है फाटक

बिट्टू ने कहा कि उन्हें स्थानीय भाजपा नेताओं और नागरिक समूहों से कई बार निवेदन प्राप्त हुए हैं, क्योंकि लेवल क्रॉसिंग 62A दिनभर में कई बार घंटों के लिए बंद रहता है और पूरा शहर दो हिस्सों में बंट जाता है. इससे लोग तीन से चार घंटे तक इंतजार करने को मजबूर होते हैं. उन्होंने घोषणा की कि रेलवे जल्द ही 62A फाटक के साथ ओवरब्रिज को स्वीकृति देगा.

संबंधित ख़बरें
रोल्स-रॉयस से Citroen तक! 125 मिलियन डॉलर वाले धोनी का कार प्रेम अब भी बना चर्चा में

रोल्स-रॉयस से Citroen तक! 125 मिलियन डॉलर वाले धोनी का कार प्रेम अब भी बना चर्चा में

 'कांटा लगा' फेम शेफाली का कार्डियक अरेस्ट से निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

'कांटा लगा' फेम शेफाली का कार्डियक अरेस्ट से निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

पंजाब में बारिश बनी आफत! कई जिलों में येलो अलर्ट, बाढ़ का बढ़ा खतरा

पंजाब में बारिश बनी आफत! कई जिलों में येलो अलर्ट, बाढ़ का बढ़ा खतरा

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home