• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

गुरु ग्रंथ साहिब के सरूप सुरक्षित, पंजाब सरकार की जांच में बंगा रसोखाना समिति को मिली पूरी क्लीन चिट

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बंगा स्थित रसोकहाना श्री नभ कंवल राजा साहिब की प्रबंधक कमेटी को गुरु ग्रंथ साहिब के कथित लापता सरूपों के मामले में पूरी तरह से क्लीन चिट दे दी है।

  • Saurabh | 19 Jan 2026 10:33 PM
गुरु ग्रंथ साहिब के सरूप सुरक्षित, पंजाब सरकार की जांच में बंगा रसोखाना समिति को मिली पूरी क्लीन चिट

पंजाब में गुरु ग्रंथ साहिब के कथित तौर पर लापता ‘सरूपों’ को लेकर चल रहे विवाद पर अब सरकार ने बड़ा बयान दिया है। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बंगा स्थित रसोकहाना श्री नभ कंवल राजा साहिब की प्रबंधक कमेटी को पूरी तरह से क्लीन चिट दे दी है। उन्होंने साफ कहा कि वहां रखे गए गुरु ग्रंथ साहिब के सरूपों के रिकॉर्ड में किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई है।

मौके पर पहुंची मंत्रीमंडल की टीम

सोमवार को वित्त मंत्री हरपाल चीमा, कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस और आनंदपुर साहिब से सांसद मालविंदर सिंह के साथ रसोकहाना पहुंचे। यहां उन्होंने कमेटी के सदस्यों से मुलाकात की और रिकॉर्ड की जांच की। जांच के बाद चीमा ने कहा कि रसोकहाना में सभी सरूप सुरक्षित हैं और रिकॉर्ड पूरी तरह सही है।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

CM के बयान से मचा था राजनीतिक तूफान

गौरतलब है कि इससे पहले मुख्यमंत्री द्वारा 169 सरूपों के लापता होने का बयान सामने आया था, जिसके बाद राज्य की राजनीति में हड़कंप मच गया था। विपक्षी दलों ने इस बयान को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा था। अब वित्त मंत्री चीमा ने इस पूरे मामले को लेकर सफाई दी है।

SIT की ‘गलतफहमी’ की आशंका

हरपाल चीमा ने कहा कि इस पूरे मामले में एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) की ओर से जानकारी देने में कुछ “मिसकम्युनिकेशन” हो सकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खुद भी जल्द ही रसोकहाना का दौरा करेंगे और स्थिति को करीब से देखेंगे।

‘संगत’ की चिंता को बताया जायज

वित्त मंत्री ने कहा कि लंबे समय से 328 पवित्र सरूपों के लापता होने की बात सामने आ रही है, जिससे ‘संगत’ में चिंता और बेचैनी है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा साफ है कि सभी पवित्र सरूप सुरक्षित रहें और सही हाथों में रहें। इसी उद्देश्य से जांच करवाई गई थी।

रसोकहाना कमेटी पर कोई केस नहीं

चीमा ने स्पष्ट किया कि न तो पहले और न ही अब रसोकहाना की प्रबंधक कमेटी के खिलाफ कोई मामला दर्ज है। जांच में यह भी सामने आया कि यहां किसी तरह की अनियमितता नहीं हुई है।

बंगा विधायक के इस्तीफे पर भी बोले चीमा

इस दौरान बंगा से विधायक डॉ. सुखविंदर सुखी के इस्तीफे को लेकर भी सवाल उठे। इस पर चीमा ने कहा कि डॉ. सुखी अपने पिता की गंभीर तबीयत के कारण बैठक में शामिल नहीं हो सके। उनके पिता वेंटिलेटर पर हैं और वह जल्द उनके घर जाकर हालचाल जानेंगे। उन्होंने कहा कि डॉ. सुखी की पद पर वापसी को लेकर बाद में विचार किया जाएगा।

संबंधित ख़बरें
Talvir Singh Gill With CM Mann

2027 विधानसभा चुनाव के लिए तलवीर सिंह गिल होंगे उम्मीदवार

transferred IAS

मान सरकार ने किए 3 IAS अधिकारियों के तबादले, अनिंदिता मित्रा बनीं पंजाब की मुख्य चुनाव अधिकारी

Vande Bharat Express

Punjab News: वंदे भारत एक्सप्रेस के फरीदकोट स्टॉपेज का समय बदला, 19 मार्च से लागू होगी नई टाइमिंग

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home