• Friday, Feb 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

2027 विधानसभा चुनाव के लिए तलवीर सिंह गिल होंगे उम्मीदवार

आम आदमी पार्टी ने 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए मजीठा सीट से तलवीर सिंह गिल को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मजीठा में विकास कार्यों के उद्घाटन के दौरान इस नाम का ऐलान किया।

  • Saurabh | 19 Jan 2026 08:34 PM
2027 विधानसभा चुनाव के लिए तलवीर सिंह गिल होंगे उम्मीदवार

आम आदमी पार्टी ने 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ी राजनीतिक चाल चली है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को मजीठा विधानसभा सीट से तलवीर सिंह गिल को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया। मजीठा लंबे समय से अकाली दल का गढ़ माना जाता रहा है और यहां से बिक्रम सिंह मजीठिया का परिवार राजनीति में प्रभावी रहा है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान मजीठा में 11.32 करोड़ रुपये की लागत से 23 लिंक सड़कों के पुनर्निर्माण कार्य का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इसी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मंच से तलवीर सिंह गिल के नाम का ऐलान किया। मंच पर सीएम मान के भाषण के दौरान तलवीर गिल उनके साथ खड़े नजर आए।

ये भी पढें

  • ♦ Sheikh Hasina: मैदान से बाहर, फिर भी गढ़ों में दिखा असर, जानिए कहां पड़े सबसे ज्यादा ‘ना’ वोट
  • ♦ इन गलतियों की वजह से ब्लास्ट हो सकता है मोबाइल
  • ♦ ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने फिर किया बड़ा हथियार सौदा, रूस से खरीदीं 288 S-400 मिसाइलें

बिक्रम मजीठिया के करीबी रहे हैं तलवीर गिल

तलवीर सिंह गिल कभी बिक्रम सिंह मजीठिया के करीबी सहयोगी माने जाते थे। मौजूदा समय में बिक्रम मजीठिया आय से अधिक संपत्ति मामले में पटियाला की नाभा जेल में बंद हैं। इसी राजनीतिक माहौल को देखते हुए AAP ने मजीठा से गिल को मैदान में उतारा है।

गौरतलब है कि बिक्रम मजीठिया तीन बार इस सीट से विधायक रह चुके हैं, जबकि उनकी पत्नी गनीव कौर मजीठिया 2022 के विधानसभा चुनाव में यहां से चुनी गई थीं।

2022 में हार, 2024 में AAP में एंट्री

तलवीर सिंह गिल ने 2022 का विधानसभा चुनाव अमृतसर (दक्षिण) से शिरोमणि अकाली दल के टिकट पर लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद उनके और बिक्रम मजीठिया के रिश्ते बिगड़ गए।

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले, मई 2024 में तलवीर गिल ने आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली। पार्टी ने उन्हें तुरंत मजीठा हलके का इंचार्ज भी नियुक्त कर दिया।

CM मान का अकाली दल पर तीखा हमला

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने भाषण में अकाली दल और बिक्रम मजीठिया पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और अकाली सरकारों के दौरान मजीठा इलाके में डर और आतंक का माहौल था, जहां लोग खुलकर बोलने से डरते थे। मान ने कहा कि अब यह डर पूरी तरह खत्म हो चुका है।

इतिहास का हवाला देकर दी चेतावनी

सीएम मान ने इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि मजीठा वही इलाका है, जहां जलियांवाला बाग हत्याकांड (1919) वाले दिन जनरल डायर को डिनर पर बुलाया गया था। उन्होंने कहा कि अगर अकाली दल फिर सत्ता में आया, तो पंजाब को फिर से अंधेरे दौर में धकेल दिया जाएगा।

SGPC और अकाली नेतृत्व पर भी निशाना

मुख्यमंत्री ने SGPC अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी पर भी तंज कसते हुए कहा कि वह खुद को सुखबीर सिंह बादल का सिपाही समझते हैं, न कि गुरु गोबिंद सिंह का। उन्होंने कहा कि अकाली दल और SGPC की गलतियों की वजह से ही सरकार को गुरु ग्रंथ साहिब के 328 लापता सरूपों की जांच के लिए SIT बनानी पड़ी।

मजीठा की सियासत में नया मोड़

AAP द्वारा तलवीर सिंह गिल को उम्मीदवार बनाए जाने से मजीठा की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। अब देखना होगा कि 2027 के चुनाव में यह फैसला कितना असरदार साबित होता है।

संबंधित ख़बरें
punjab news

अबोहर के फुटबॉल मैदान में खेलते-खेलते 14 साल के किशोर की मौत, पूरा गांव दंग

Praveen Sharma

आम आदमी पार्टी के प्रवीण शर्मा मोगा के नए मेयर चुने गए, हंगामे के बीच हुआ चुनाव

 Punjab Digital Open University

पंजाब में ऑनलाइन पढ़ाई को बढ़ावा, निजी डिजिटल ओपन यूनिवर्सिटी नीति को मंजूरी

image
Most Viewed
aaj ka rashifal

Aaj Ka Rashifal 13 February 2026: किस राशि को मिलेगा काम में बड़ा मौका और किसके रिश्तों में आएगी नई मिठास? जानिए आज का पूरा हाल

Panasonic

धूल भरे मौसम से नहीं होगी कूलिंग खराब! Panasonic के नए AC में आया खास DustBuster फीचर

rajpal yadav

Rajpal Yadav Case: तिहाड़ जेल में फंसे राजपाल यादव की जमानत खारिज, कोर्ट ने दी अगली तारीख

Mahashivratri 2026

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि के दिन गलती से भी न करें ये गलतियां, नष्ट हो जाएगी सारी मेहनत

Valentine's Date Ideas

Valentine’s Day पर क्या है आपका प्लान? जानें ये 6 रोमांटिक आइडियाज जो बना देंगे आपके दिन को सुपर स्पेशल!

smriti irani

क्योंकि सास भी कभी बहू की स्मृति ईरानी को एक एपिसोड के मिलते हैं लाखों, कभी McDonald’s में करती थी काम

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home