• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

पंजाब बाढ़ पर सोशल मीडिया स्टार किली पॉल का भावुक संदेश, वीडियो शेयर कर कही ये बात

पंजाब में आई बाढ़ को लेकर सोशल मीडिया स्टार किली पॉल ने दुख जताया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कहा कि पंजाब की मौजूदा स्थिति देखकर उनका दिल दुखी है।

  • Saurabh | 05 Sep 2025 07:17 PM
पंजाब बाढ़ पर सोशल मीडिया स्टार किली पॉल का भावुक संदेश, वीडियो शेयर कर कही ये बात

पंजाब में आई बाढ़ ने पूरे राज्य को हिला कर रख दिया है। बाढ़ की वजह से हजारों लोग प्रभावित हुए हैं और कई जगहों पर हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। इस आपदा ने न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी लोगों का ध्यान खींचा है। जहां पंजाब और बॉलीवुड के कलाकार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं, वहीं अब मशहूर सोशल मीडिया स्टार किली पॉल (Kili Paul) ने भी अपना समर्थन जताया है।

किली पॉल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने पंजाब के लोगों के लिए गहरी चिंता और दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “मैंने पंजाब में आई बाढ़ के बारे में सुना और वीडियो देखे। यह देखकर बहुत दुख हुआ। मैं पंजाब के लिए दुआ करता हूं कि भगवान अपनी कृपा बनाए रखें और लोगों को इस मुश्किल घड़ी से उबरने की ताकत दें।”

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

किली पॉल का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पंजाब और भारत के लोग उनके इस संदेश को काफी सराह रहे हैं। उनकी यह संवेदनशीलता दिखाती है कि पंजाब की मौजूदा स्थिति ने पूरी दुनिया को छू लिया है।

आपको बता दें कि किली पॉल तंजानिया (पूर्वी अफ्रीका) के रहने वाले हैं। वे अपनी बहन नीमा पॉल के साथ सोशल मीडिया पर बेहद लोकप्रिय हैं। टिकटॉक, यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। खास बात यह है कि किली और नीमा पॉल अक्सर पंजाबी और बॉलीवुड गानों पर वीडियो बनाकर शेयर करते रहते हैं। यही वजह है कि भारत में भी उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है।

किली पॉल का यह संदेश पंजाब के लोगों के लिए एक भावनात्मक सहारा है। जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई शख्स किसी राज्य की परेशानी को समझते हुए अपनी आवाज उठाता है, तो प्रभावित लोगों को यह महसूस होता है कि दुनिया उनके साथ खड़ी है।

संबंधित ख़बरें
Tiger Shroff

War से लेकर Baaghi तक… टाइगर श्रॉफ की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट देख दंग रह जाएंगे आप

Mumbai

मुंबई में हाई अलर्ट, 34 बम और 400 किलो आरडीएक्स की धमकी

 CM Bhagwant Mann

पंजाब: सीएम भगवंत मान की तबीयत बिगड़ी, कैबिनेट बैठक टली

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home