• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

अमृतसर में घरेलू विवाद के चलते रिटायर्ड डीएसपी ने बेटे को मारी गोली, मौत

अमृतसर के थाना सदर के बाहर एक घरेलू विवाद के चलते सीआरपीएफ के रिटायर्ड डीएसपी तरसेम सिंह ने अपने बेटे बचित्तर सिंह को लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

  • Golu Dwivedi | 04 Jul 2025 01:24 PM
अमृतसर में घरेलू विवाद के चलते रिटायर्ड डीएसपी ने बेटे को मारी गोली, मौत

अमृतसर के थाना सदर के बाहर शुक्रवार को एक चौंकाने वाली घटना हुई। सीआरपीएफ के रिटायर्ड डीएसपी तरसेम सिंह ने अपने ही बेटे बचित्तर सिंह को लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह घटना थाना परिसर से सिर्फ 50 मीटर की दूरी पर हुई। जानकारी के मुताबिक, तरसेम सिंह किसी पारिवारिक विवाद को लेकर शिकायत दर्ज कराने थाने आया था। उसके साथ उसका बेटा भी मौजूद था। बाहर ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि झगड़ा हो गया।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

गुस्से में आकर तरसेम सिंह ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल निकाली और बेटे पर गोली चला दी। गोली लगते ही बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने तुरंत उसे नजदीकी निजी अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले की जानकारी मिलते ही थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी तरसेम सिंह को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, तरसेम सिंह की दो शादियां थीं और घर में पारिवारिक तनाव चल रहा था। तरसेम सिंह अपनी पहली पत्नी और बेटे के साथ विवाद के चलते थाने आया था।

घटना के वक्त थाने के अंदर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बताया कि शिकायत दर्ज होने से पहले ही बाहर गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब बाहर निकले तो देखा कि एक युवक खून से लथपथ पड़ा था और एक बुजुर्ग के हाथ में पिस्तौल थी।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि पिस्तौल किस नाम पर थी और घटना पूर्वनियोजित थी या अचानक गुस्से में की गई हरकत थी।

इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। लोगों को यकीन नहीं हो रहा कि एक पिता ने अपने ही बेटे को गोली मार दी। पुलिस अब दोनों परिवारों से पूछताछ कर रही है और पारिवारिक पृष्ठभूमि खंगालने में जुटी है।

संबंधित ख़बरें
sawan 2025

Sawan 2025 : सावन में शिव पूजा से पहले जान लें ये 5 घातक भूलें, वरना रुष्ट हो सकते हैं भोलेनाथ!

CUET UG 2025 Result Out: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

CUET UG 2025 Result Out: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

चंडीगढ़: एक लाख रुपए रिश्वत मामले में फरीदकोट DSP राजनपाल गिरफ्तार

चंडीगढ़: एक लाख रुपए रिश्वत मामले में फरीदकोट DSP राजनपाल गिरफ्तार

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home