• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

Punjab Police Action: फरीदकोट में बड़ी कार्रवाई, लूटपाट की तैयारी कर रहे 3 गिरोहों के 15 बदमाश हथियारों सहित गिरफ्तार

फरीदकोट में पंजाब पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के नेतृत्व में थाना सदर और संबंधित पुलिस चौकियों की टीमों ने लूटपाट की वारदात को अंजाम देने से पहले ही तीन अलग-अलग गिरोहों के 15 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।

  • Saurabh | 21 Jan 2026 11:12 PM
Punjab Police Action: फरीदकोट में बड़ी कार्रवाई, लूटपाट की तैयारी कर रहे 3 गिरोहों के 15 बदमाश हथियारों सहित गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लूटपाट करने वाले तीन अलग-अलग गिरोहों के 15 सदस्यों को वारदात से पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई फरीदकोट की एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से कई तेजधार और घातक हथियार भी बरामद किए हैं।

पहला मामला: श्मशान घाट में बना रहे थे लूट की योजना

एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि थाना सदर फरीदकोट पुलिस उस समय गश्त पर थी, जब उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ युवक गांव चहल के श्मशान घाट में हथियारों के साथ लूट की योजना बना रहे हैं। डीएसपी तरलोचन सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

रेड के दौरान गगनदीप सिंह उर्फ गगना (सरगना) समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से कृपाण, लोहे का खंडा, कापा, किरच और गंडासी बरामद की गई। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

दूसरा मामला: नशे की पूर्ति के लिए करते थे लूट

दूसरे मामले में चौकी गोलेवाला पुलिस को सूचना मिली कि कुछ युवक नशे के आदी हैं और नशे के लिए पैसे जुटाने हेतु लूटपाट करते हैं। पुलिस ने गांव बेगूवाला से डल्लेवाल जाने वाले रास्ते पर बीड़ के पास रेड कर 5 आरोपियों को काबू कर लिया।

इनके कब्जे से 2 कृपाण, 1 गंडासा, 1 दातर और 1 नलके की हत्थी बरामद हुई। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार इन आरोपियों पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। सभी को गिरफ्तार कर थाना सदर में मुकदमा दर्ज किया गया है।

तीसरा मामला: हाईवे पर लूट की साजिश नाकाम

तीसरे मामले में चौकी कलेर पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग नेशनल हाईवे-54 पर राहगीरों और पेट्रोल पंप कर्मचारियों को लूटने की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने गांव कलेर से ढुड़ी जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक खंडहर मकान में छिपे 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से दो कापे, एक लोहे की पट्टी और दो डंडे बरामद किए गए। आरोपियों पर पहले भी नशा तस्करी और लूट के मामले दर्ज हैं।

अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी

एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने कहा कि जिले में अपराध और असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने साफ कहा कि लूटपाट और नशे से जुड़े अपराधों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पंजाब पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि समय रहते अपराधियों को पकड़कर बड़ी वारदात को टाल दिया गया।

संबंधित ख़बरें
gold price today 21 january 2026

Gold Price Today 21 January 2026: जनवरी में ही गोल्ड का धमाका! 21 दिन में 22 हजार महंगा हुआ सोना, चांदी भी नई ऊंचाई पर

Punjab IAS Transfer

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 26 IAS–PCS अधिकारियों के तबादले, लुधियाना नगर निगम को मिला नया कमिश्नर

Punjab Education Reforms

राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे में पंजाब नंबर-1, शिक्षा सुधारों ने रचा नया कीर्तिमान

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home