• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

Punjab में केजरीवाल की गारंटी हुई पूरी, अब हर परिवार को मिलेगा ₹10 लाख तक मुफ्त इलाज

Punjab Mukhyamanti Sehat Yojana: पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए “मुख्यमंत्री सेहत योजना” की शुरुआत कर दी है. अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मोहाली में योजना का शुभारंभ किया, जिसके तहत अब राज्य के हर परिवार को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा.

  • Ashwani Kumar Ashwani Kumar | 23 Jan 2026 12:27 PM
Punjab में केजरीवाल की गारंटी हुई पूरी, अब हर परिवार को मिलेगा ₹10 लाख तक मुफ्त इलाज

पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान ने मोहाली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान “मुख्यमंत्री सेहत योजना” की शुरुआत कर दी. इस योजना के तहत अब पंजाब के हर परिवार को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा. सरकार का दावा है कि इससे राज्य के करोड़ों लोगों को सीधा लाभ पहुंचेगा.

अब महंगे अस्पताल भी होंगे आम लोगों की पहुंच में

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिन बड़े और महंगे निजी अस्पतालों में अब तक केवल अमीर वर्ग ही इलाज करा पाता था, वहां अब गरीब और मध्यम वर्ग के लोग भी सम्मान के साथ इलाज करा सकेंगे. उन्होंने कहा कि यह योजना केवल कागजों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह वास्तविक रूप से हर नागरिक को स्वास्थ्य सुरक्षा देने की गारंटी है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

देश के लिए भी ऐतिहासिक पहल

केजरीवाल ने इसे न सिर्फ पंजाब, बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक कदम बताया. उन्होंने कहा कि आज जो काम पंजाब में हो रहा है, वह आजादी के तुरंत बाद ही हो जाना चाहिए था. स्वतंत्रता सेनानियों ने इसलिए संघर्ष नहीं किया था कि सत्ता बदल जाए, बल्कि इसलिए किया था कि आम जनता को सम्मान, सुरक्षा और बेहतर जीवन मिले. मुख्यमंत्री सेहत योजना उसी सोच को जमीन पर उतारने का प्रयास है.

‘केजरीवाल की गारंटी’ हुई पूरी

अरविंद केजरीवाल ने चुनावी दौर को याद करते हुए कहा कि प्रचार के दौरान वह और मुख्यमंत्री भगवंत मान जनता से ‘केजरीवाल की गारंटी’ की बात करते थे. इसमें मुफ्त और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का वादा प्रमुख था. उस समय कई लोगों को इस पर भरोसा नहीं था. उन्होंने कहा कि तब की सरकारें अक्सर यह कहती थीं कि राज्य का खजाना खाली है और ऐसी योजनाएं संभव नहीं हैं.

विपक्ष के दावों पर साधा निशाना

केजरीवाल ने कहा कि पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह और बाद में चरणजीत सिंह चन्नी की सरकारें यह कहती थीं कि राज्य आर्थिक संकट में है. विपक्ष का आरोप था कि मुफ्त बिजली, मुफ्त शिक्षा और मुफ्त इलाज जैसे वादे केवल चुनावी जुमले हैं. लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार ने सत्ता में आने के बाद एक-एक कर सभी गारंटियों को पूरा करके दिखा दिया है.

बिना भेदभाव सबको मिलेगा लाभ

केजरीवाल ने साफ शब्दों में कहा कि 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की यह सुविधा बिना किसी भेदभाव के सभी को मिलेगी. इसमें किसी पार्टी, जाति या वर्ग के आधार पर कोई फर्क नहीं किया जाएगा. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि इस योजना के तहत कांग्रेस, बीजेपी और अकाली दल के नेताओं और उनके परिवारों का इलाज भी होगा.

स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा बदलाव

मुख्यमंत्री सेहत योजना को पंजाब की स्वास्थ्य व्यवस्था में एक बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है. सरकार का मानना है कि इससे लोगों पर इलाज का आर्थिक बोझ कम होगा और कोई भी व्यक्ति केवल पैसों की कमी के कारण इलाज से वंचित नहीं रहेगा. आम आदमी पार्टी इसे “सबके लिए स्वास्थ्य सुरक्षा” की दिशा में एक मजबूत कदम बता रही है.

संबंधित ख़बरें
Chandigarh Mayor Election

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बड़ा उलटफेर! BJP, AAP और कांग्रेस आमने-सामने, 29 जनवरी को तय होगा सत्ता का खेल

Punjab Weather Alert

Punjab Weather: बसंत पंचमी पर बारिश का कहर! इन जिलों में येलो अलर्ट, हिमाचल में सीजन की पहली बर्फबारी

NIA Action in Punjab

Punjab में आतंकी साजिश बेनकाब! मंदिर ग्रेनेड हमले पर NIA का बड़ा एक्शन, सीमावर्ती जिलों में ताबड़तोड़ छापे

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home