• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

Punjab में आतंकी साजिश बेनकाब! मंदिर ग्रेनेड हमले पर NIA का बड़ा एक्शन, सीमावर्ती जिलों में ताबड़तोड़ छापे

NIA Action in Punjab: अमृतसर के ठाकुर द्वारा सनातन मंदिर पर हुए ग्रेनेड हमले की जांच में NIA ने पंजाब के तीन सीमावर्ती जिलों में बड़ी कार्रवाई की है. अमृतसर, तरनतारन और गुरदासपुर में 10 ठिकानों पर छापेमारी कर मोबाइल, डिजिटल डिवाइस और अहम दस्तावेज जब्त किए गए हैं.

  • Ashwani Kumar Ashwani Kumar | 23 Jan 2026 11:29 AM
Punjab में आतंकी साजिश बेनकाब! मंदिर ग्रेनेड हमले पर NIA का बड़ा एक्शन, सीमावर्ती जिलों में ताबड़तोड़ छापे

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पंजाब में आतंकवाद के नेटवर्क को तोड़ने के लिए अपनी कार्रवाई और तेज कर दी है. अमृतसर में हुए ग्रेनेड हमले की जांच के सिलसिले में एनआईए ने गुरुवार, 22 जनवरी को राज्य के तीन सीमावर्ती जिलों में एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी की. इस कार्रवाई के तहत अमृतसर, तरनतारन और गुरदासपुर जिलों में कुल 10 संदिग्ध ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया गया.

मंदिर हमले की जांच में जुटी एजेंसी

यह छापेमारी 14 मार्च 2025 को अमृतसर के शेर शाह रोड स्थित खंडवाला इलाके में ‘ठाकुर द्वारा सनातन मंदिर’ के बाहर हुए ग्रेनेड हमले से जुड़ी जांच का हिस्सा है. इस हमले ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी थी. शुरुआती जांच में ही यह साफ हो गया था कि यह कोई सामान्य आपराधिक घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित आतंकी साजिश थी.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

मोबाइल, डिजिटल डिवाइस और दस्तावेज जब्त

एनआईए अधिकारियों के अनुसार, छापेमारी के दौरान कई अहम सबूत हाथ लगे हैं. संदिग्ध ठिकानों से मोबाइल फोन, लैपटॉप, अन्य डिजिटल डिवाइस और कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए हैं. जांच एजेंसी को शक है कि इन डिजिटल सबूतों के जरिए विदेश में बैठे आतंकी आकाओं और पंजाब में सक्रिय स्लीपर सेल्स के बीच संपर्क की अहम कड़ियां सामने आ सकती हैं.

विदेश से रची गई थी साजिश

जांच में यह बात सामने आई है कि मंदिर पर हुआ ग्रेनेड हमला विदेश में बैठे खालिस्तानी आतंकी नेटवर्क के इशारे पर अंजाम दिया गया था. इन आतंकी आकाओं का मकसद धार्मिक स्थलों को निशाना बनाकर पंजाब में डर का माहौल पैदा करना और सांप्रदायिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाना था. एनआईए को यह भी पता चला है कि विदेशों से फंडिंग के जरिए पंजाब के युवाओं को गुमराह कर आतंकी गतिविधियों में शामिल किया जा रहा था.

झारखंड और बिहार तक जुड़े तार

जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, इस मामले के तार पंजाब से निकलकर झारखंड और बिहार तक जुड़ते चले गए. एनआईए ने खुलासा किया है कि मंदिर पर ग्रेनेड फेंकने वाले मुख्य आरोपी विशाल (जो गिरफ्तार हो चुका है) और गुरसिदक (जिसकी मौत हो चुकी है) थे. हालांकि, इस हमले के पीछे असली साजिशकर्ता कोई और था.

शरणजीत निकला मास्टरमाइंड

एनआईए की जांच में सामने आया कि हथियार और विस्फोटक सामग्री की सप्लाई करने वाला मास्टरमाइंड शरणजीत कुमार था. वह पंजाब के कादियां (बटाला) का रहने वाला है. वारदात के बाद शरणजीत सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देकर फरार हो गया था और उसने झारखंड व बिहार में अपने ठिकाने बना लिए थे.

गिरफ्तारी से हुआ बड़ा खुलासा

एनआईए की सतर्कता और लगातार प्रयासों के चलते शरणजीत को पिछले साल सितंबर में गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में यह सामने आया कि उसके पास विदेश से भेजे गए विस्फोटकों का बड़ा जखीरा था. उसकी निशानदेही पर ही एनआईए ने गुरदासपुर में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए तीन हैंड ग्रेनेड और एक पिस्तौल बरामद की थी.

आतंक के नेटवर्क पर कसा शिकंजा

एनआईए की इस कार्रवाई को पंजाब में आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है. जांच एजेंसी का कहना है कि आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े और भी लोगों पर शिकंजा कसा जा सकता है. एजेंसी का लक्ष्य है कि राज्य में शांति भंग करने की किसी भी साजिश को समय रहते नाकाम किया जाए.

संबंधित ख़बरें
Aaj Ka Mausam 23 January, 2026

मौसम ने बदला अचानक मिजाज! अगले 24 घंटे में 9 राज्यों में बारिश और तेज तूफान से बढ़ेगी परेशानी

Chandigarh Mayor Election

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बड़ा उलटफेर! BJP, AAP और कांग्रेस आमने-सामने, 29 जनवरी को तय होगा सत्ता का खेल

Punjab Weather Alert

Punjab Weather: बसंत पंचमी पर बारिश का कहर! इन जिलों में येलो अलर्ट, हिमाचल में सीजन की पहली बर्फबारी

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home