पंजाब में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर खतरे की घंटी बज चुकी है. बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया की वायरल भाभी कमल कौर की हत्या के बाद मानों की पंजाब में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर खौफ बढ़ गया है कमल कौर की हत्या की बात करें तो उनका बोल्डनेस था जिसके कारण यह मामला सुर्खियों में बना हुआ है. वहीं इस बीच अब अमृतसर की लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दीपिका लूथरा ने लगातार मिल रही धमकियों के बाद अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है.
यह घटनाक्रम बठिंडा में इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी की हत्या के बाद सामने आया है. दीपिका को धमकियां देने का आरोप अमृतपाल सिंह मेहरों पर है, जो कंचन की हत्या का मुख्य आरोपी है. बताया जा रहा है कि कुछ कट्टरपंथी समूहों ने भी दीपिका की सोशल मीडिया पोस्ट्स पर आपत्ति जताई थी. पंजाब पुलिस ने दीपिका के घर की सुरक्षा बढ़ा दी है, लेकिन डर का माहौल अब भी बना हुआ है.
अमृतसर पुलिस ने धमकी मामले में एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अमृतपाल मेहरों की तलाश जारी है. बठिंडा के एसएसपी अवनीत कोंडल के अनुसार, मेहरों दो अन्य साथियों के साथ कंचन की हत्या के बाद यूएई भाग गया है. इस मामले पर पंजाब आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री अमन अरोड़ा ने जनता से घबराने की बजाय सतर्क रहने की अपील की है.
इंडिया टुडे से बातचीत में उन्होंने कहा 'पंजाब में किसी को डरने की जरूरत नहीं है. पुलिस पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है. ऐसे खुदभरे नैतिक ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से भी अपील की कि वे अपनी पोस्ट को लेकर सावधानी बरतें. दीपिका को मिल रही धमकियां एक बड़े ट्रेंड की ओर इशारा कर रही हैं.
जहां पंजाब में कई सोशल मीडिया पर्सनैलिटी को कंचन कुमारी की हत्या के बाद इसी तरह की धमकियां मिल रही हैं. यह घटनाएं यह सवाल खड़ा करती हैं कि क्या पंजाब में अब डिजिटल अभिव्यक्ति भी खतरे में है? क्या ऑनलाइन 'विजिलांटिज्म' एक नया संकट बनता जा रहा है? फिलहाल पंजाब पुलिस ने कहा है कि वे पूरी सतर्कता के साथ कार्रवाई कर रहे हैं और किसी को भी डर फैलाने नहीं दिया जाएगा.
Copyright © 2026 The Samachaar
