• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

परिणीति चोपड़ा क्यों नहीं पहुंचीं अपने चाचा के अंतिम संस्कार में? ऐसे बताई वजह

परिणीति चोपड़ा मन्नारा के पिता के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचीं, लंदन से शेयर की तस्वीर ने गैरमौजूदगी की वजह बताई, प्रियंका भी नहीं आईं.

  • Samachaar Desk | 19 Jun 2025 09:44 AM
परिणीति चोपड़ा क्यों नहीं पहुंचीं अपने चाचा के अंतिम संस्कार में? ऐसे बताई वजह

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने आखिरकार वो सवाल साफ कर दिया है, जो कई दिनों से सोशल मीडिया पर तैर रहा था- वो अपनी कजिन मन्नारा चोपड़ा के पिता के अंतिम संस्कार में क्यों नहीं दिखीं? इस चुप्पी को तोड़ते हुए परिणीति ने 19 जून को इंस्टाग्राम स्टोरी में लंदन के एक शांत झील की तस्वीर शेयर की, जो उनके लोकेशन का संकेत दे रही थी.

मन्नारा के पिता रमन राय हांडा का अंतिम संस्कार 18 जून को दिल्ली में हुआ. परिवार के अन्य सदस्य — परिणीति के पिता पवन चोपड़ा और भाई सहज चोपड़ा दिल्ली पहुंचे और शोकसंतप्त परिवार को सांत्वना दी. लेकिन परिणीति की अनुपस्थिति ने लोगों को चौंकाया, खासकर इसलिए क्योंकि वो अक्सर अपने पति राघव चड्ढा के साथ दिल्ली आती-जाती रहती हैं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

लंदन से आया सुकून का इशारा

परिणीति की इंस्टा स्टोरी से ये साफ हो गया कि वो उस समय लंदन में थीं. हालांकि, उन्होंने अभी तक अपने अंकल के निधन पर कोई सार्वजनिक श्रद्धांजलि या प्रतिक्रिया नहीं दी है, जिससे सोशल मीडिया पर चर्चा और तेज हो गई है.

प्रियंका चोपड़ा भी नहीं पहुंचीं अंतिम विदाई देने

इस दुखद मौके पर प्रियंका चोपड़ा जोनास भी मौजूद नहीं थीं, जो कि इस समय अमेरिका में हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट के जरिए रमन हांडा को श्रद्धांजलि दी- आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे,रमन अंकल। ओम शांति.'

बेटी मन्नारा ने पिता की अर्थी खुद उठाई

रमन हांडा का निधन 16 जून को मुंबई में हुआ था. 72 वर्षीय रमन हांडा दिल्ली हाईकोर्ट में वरिष्ठ वकील थे. अंतिम संस्कार के दौरान उनकी बेटियां मन्नारा और मिताली हांडा बेहद भावुक नजर आईं. एक क्षण ऐसा भी आया जब मन्नारा अपने पिता की अर्थी को खुद ले जाने की जिद करते हुए लगभग बेहोश हो गईं.

परिवार के स्तंभ रहे रमन हांडा

मन्नारा ने पिता के निधन पर एक आधिकारिक बयान में लिखा- गहरे दुख और शोक के साथ, हम अपने प्यारे पिता के स्वर्गवास की सूचना देते हैं. वो हमारे परिवार की ताकत का स्तंभ थे." उनके परिवार में पत्नी कामिनी, और बेटियां मन्नारा व मिताली शेष रह गई हैं.

संबंधित ख़बरें
yoga asans

सुबह 10 मिनट के ये योगासन आपकी बॉडी को बना सकते हैं सुपरफिट और स्ट्रेस-फ्री!

Glowing Skin

टमाटर, ब्रोकली और ये 3 मस्ट-ईट फूड्स – जो आपकी स्किन को देंगे गॉर्जियस ग्लो, आज से ही करें ट्राय

Ashish Vidyarthi

182 बार फिल्मों में मरे, पर इस बार असली थी मौत! शूटिंग के दौरान डूबते आशीष विद्यार्थी को लोग समझ बैठे एक्टिंग

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home