Ludhiana By Election: पंजाब की सियासत आज फिर गर्म है. लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है, जो शाम 6 बजे तक चलेगी. लेकिन ये उपचुनाव किसी आम सीट का नहीं… इसकी कहानी गोली, गुस्से और गहरी राजनीति से जुड़ी है. दरअसल, इस सीट के विधायक रहे आम आदमी पार्टी के गुरप्रीत गोगी की गोली लगने से मौत हो गई थी.
जिसके बाद सीट खाली हुई और अब मुकाबला सीधे-सीधे पंजाब की सत्ताधारी और विपक्षी ताकतों की साख का बन गया है. इस सीट पर मुकाबला कांग्रेस के दिग्गज भारत भूषण आशु, आप के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा, भाजपा के जीवन गुप्ता और अकाली दल के एडवोकेट परुपकार सिंह घुम्मन के बीच है. कुल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन असली जंग इन्हीं चार के बीच मानी जा रही है.
कांग्रेस नेता भारत भूषण आशु ने वोट डालने के बाद कहा, 'मैं जनता की अदालत में जा चुका हूं, अब फैसले की घड़ी है. जैसे आज मौसम अच्छा है, वैसे ही नतीजे भी मेरे हक में होंगे.
वहीं पंजाब सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा, 'लुधियाना पश्चिमी के समझदार वोटरों से मेरी अपील है कि अपने वोट के अधिकार का ज़रूर इस्तेमाल करें. अपने इलाके के विकास और तरक्की के लिए आप अपना कर्तव्य ज़रूर निभाएं. आज के दिन को छुटी वाला दिन मत समझना, वोट डालने ज़रूर जाना.'
ਲੁਧਿਆਣਾ ਪੱਛਮੀ ਦੇ ਸੂਝਵਾਨ ਵੋਟਰਾਂ ਨੂੰ ਮੇਰੀ ਅਪੀਲ ਹੈ ਕਿ ਆਪਣੀ ਵੋਟ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰ ਦੀ ਵਰਤੋਂ ਜ਼ਰੂਰ ਕਰਿਓ। ਆਪਣੇ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਅਤੇ ਤਰੱਕੀ ਲਈ ਤੁਸੀਂ ਆਪਣਾ ਬਣਦਾ ਫ਼ਰਜ਼ ਨਿਭਾਓ। ਅੱਜ ਦੇ ਦਿਨ ਨੂੰ ਛੁੱਟੀ ਵਾਲਾ ਦਿਨ ਨਾ ਸਮਝਿਓ, ਵੋਟ ਪਾਉਣ ਜ਼ਰੂਰ ਜਾਇਓ।
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) June 19, 2025
----
लुधियाना पश्चिमी के समझदार वोटरों से मेरी अपील है कि अपने वोट…
इसके बाद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने लिखा कि, आज गुजरात की दो सीट, विसावदर और कड़ी एवं पंजाब की लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान है. वहाँ की जनता से अपील है कि वो मतदान ज़रूर करें. ईमानदार और काम करने वाले लोगों को चुनें.
मतदान की रफ्तार अभी थोड़ी सुस्त है. सुबह 11 बजे तक 21.51 फीसदी वोटिंग ही हो पाई है. लेकिन चुनाव आयोग को उम्मीद है कि दोपहर बाद भीड़ बढ़ेगी.
नतीजे 23 जून को आएंगे. तब तय होगा कि गोगी के बाद लुधियाना वेस्ट की गद्दी किसे मिलेगी. अनुभव, जनाधार या दिल्ली मॉडल जीत पाएगा?
Copyright © 2026 The Samachaar
