• Saturday, May 02, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

15 करोड़ का कॉलेज और बड़ा सियासी वार! भगवंत मान ने कहा, ‘अब पंजाब की लूट नहीं, बनेगा रंगला पंजाब’

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अजनाला के सीमावर्ती गांव बकरौर में 15 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सरकारी डिग्री कॉलेज का शिलान्यास किया. उन्होंने कांग्रेस, अकाली दल और बीजेपी पर पंजाब की लूट और युवाओं को पलायन के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया.

  • Ashwani Kumar Ashwani Kumar | 20 Jan 2026 10:21 AM
15 करोड़ का कॉलेज और बड़ा सियासी वार! भगवंत मान ने कहा, ‘अब पंजाब की लूट नहीं, बनेगा रंगला पंजाब’

CM Bhagwant Mann: पंजाब की सियासत और शिक्षा व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक बार फिर बड़ा संदेश दिया है. अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे अजनाला क्षेत्र में 15 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सरकारी डिग्री कॉलेज का शिलान्यास करते हुए सीएम मान ने कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि इन पारंपरिक दलों ने दशकों तक आपसी मिलीभगत से पंजाब की लूट की, संस्थानों को कमजोर किया और युवाओं को रोजगार की तलाश में विदेश जाने पर मजबूर किया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि, आम आदमी पार्टी की सरकार शिक्षा, रोजगार और जनभागीदारी के जरिए पंजाब को फिर से “रंगला पंजाब” बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. इसी सोच के तहत इस नए कॉलेज की नींव रखी गई है. उन्होंने घोषणा की कि इस कॉलेज का नाम सम्मानित संत बाबा गमचुक्क महाराज के नाम पर रखा जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके योगदान को याद रख सकें.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

युवाओं को घर के पास मिलेगी उच्च शिक्षा

सीएम मान ने बताया कि यह कॉलेज सीमावर्ती गांव बकरौर में 15 एकड़ भूमि पर बनेगा, जिस पर करीब 15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इस संस्थान से आसपास के लगभग 50 गांवों के युवाओं को सीधा लाभ मिलेगा. अनुमान है कि आने वाले समय में यहां 2000 से अधिक छात्रों का नामांकन होगा. कॉलेज में कला, विज्ञान, वाणिज्य, कंप्यूटर साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल शिक्षा जैसे आधुनिक पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे.

उन्होंने गांव की पंचायत और स्थानीय लोगों का आभार जताया, जिन्होंने कॉलेज के लिए जमीन दान की. मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि जिन परिवारों ने जमीन दी है, उनके बच्चों को इस कॉलेज में मुफ्त शिक्षा दी जाएगी.

विपक्ष के पास कोई एजेंडा नहीं: मान

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि विपक्षी दलों के भीतर आपसी कलह चरम पर है, क्योंकि उनके पास जनता के कल्याण के लिए कोई ठोस योजना नहीं है. उन्होंने कहा कि ये पार्टियां सिर्फ सत्ता में आने और संसाधनों की लूट का इंतजार करती हैं, लेकिन पंजाब के जागरूक लोग अब इनके इरादों को पहचान चुके हैं.

रोजगार और विकास पर सरकार का फोकस

सीएम मान ने बताया कि उनकी सरकार अब तक योग्यता के आधार पर 63,000 से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरियां दे चुकी है. इसके अलावा आम आदमी क्लीनिक, नए स्कूल और कॉलेज खोलकर विकास को रफ्तार दी जा रही है. उन्होंने कहा कि युवाओं में फैली निराशा को खत्म करना जरूरी है, ताकि विदेश जाने का चलन रुके और रिवर्स माइग्रेशन को बढ़ावा मिले.

सीमावर्ती किसानों को बड़ी राहत

मुख्यमंत्री ने सीमा क्षेत्र के किसानों को राहत मिलने की भी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगी कंटीली तार को आगे खिसकाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है, जिससे हजारों एकड़ जमीन पर बिना रुकावट खेती संभव हो सकेगी.

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस, हरभजन सिंह ई.टी.ओ., पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया सहित कई नेता मौजूद रहे. सभी ने इसे सीमावर्ती युवाओं के लिए ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी कदम बताया.

संबंधित ख़बरें
हरपाल सिंह चीमा

गुरु ग्रंथ साहिब के सरूप सुरक्षित, पंजाब सरकार की जांच में बंगा रसोखाना समिति को मिली पूरी क्लीन चिट

Weather 20 January 2026

Weather 20 January, 2026: पंजाब के लोगों के लिए मौसम की चेतावनी: कोहरे के बाद बारिश और तेज हवाओं से बदलेगा मिजाज

bhagwant mann

सीमा से सटे अजनाला में खुला नया सरकारी कॉलेज, अब 50 गांवों के युवाओं को पढ़ाई के लिए नहीं जाना पड़ेगा शहर

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home