• Thursday, Apr 09, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम का कहर… बारिश और ओलावृष्टि से तेज ठंडक, जानें अगले 7 दिनों का हाल!

पंजाब और चंडीगढ़ में लगातार बारिश और ओलावृष्टि के कारण मौसम ठंडा हो गया है। पिछले 24 घंटों में तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में तापमान में थोड़ी वृद्धि और 7-8 अप्रैल को फिर बारिश की संभावना जताई है।

  • Ashwani Kumar Ashwani Kumar | 05 Apr 2026 10:21 AM
पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम का कहर… बारिश और ओलावृष्टि से तेज ठंडक, जानें अगले 7 दिनों का हाल!

Punjab Weather: पंजाब और चंडीगढ़ में लगातार बारिश और ओलावृष्टि के चलते मौसम ठंडा हो गया है। पिछले 24 घंटों में तापमान लगभग 0.7 डिग्री सेल्सियस गिरकर सामान्य से 2.6 डिग्री नीचे आ गया है। आज राज्य के छह जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है, हालांकि कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है। पटियाला में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस की तुलना में कम है।

छह जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान

मौसम का मिजाज कल से बदलना शुरू हुआ। शाम को कई जगहों पर बारिश और ओलावृष्टि हुई, जबकि रात भर बारिश जारी रही। कई इलाकों में सुबह 3 से 6 बजे तक वर्षा हुई। आज पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढें

  • ♦ iPhone या Samsung: कौन जीत रहा टेक्नोलॉजी की रेस? ये 4 कारण आपके फैसले को बदल देंगे!
  • ♦ Akshaya Tritiya 2026 Date: सोना-चांदी खरीदने का सुनहरा मौका: अक्षय तृतीया 2026 का शुभ समय जानकर न चूकें ये अवसर
  • ♦ जब बड़े सितारों ने ठुकराई थी ये फिल्म, तब अमिताभ बच्चन की हां ने उन्हें रातों-रात बनाया सुपरस्टार
  • शनिवार शाम 5 बजे तक फाजिल्का (अबोहर) में सबसे अधिक 20.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।
  • पठानकोट के थेन बांध क्षेत्र में 6.0 मिमी और अमृतसर व फिरोजपुर में 4.0 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
  • अन्य क्षेत्रों जैसे पठानकोट कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) में 2.5 मिमी और रोपड़ केवीके में 1.0 मिमी बारिश हुई।

चंडीगढ़, लुधियाना, पटियाला और मोहाली में शुरू में बारिश नहीं हुई, लेकिन रात में इन क्षेत्रों में भी वर्षा हुई।

पश्चिमी विक्षोभ और जेट स्ट्रीम का असर

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य पाकिस्तान में 3 से 10 किलोमीटर की ऊंचाई तक एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। उत्तर-पूर्वी पाकिस्तान में बना चक्रवाती परिसंचरण पंजाब की ओर बढ़ गया है और लगभग 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। उत्तर भारत में 12.6 किलोमीटर ऊंचाई पर तेज पश्चिमी हवाएं (जेट स्ट्रीम) लगभग 125 समुद्री मील की गति से चल रही हैं। 7 अप्रैल से उत्तर-पश्चिमी भारत में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है।

मौसम का अगला पूर्वानुमान

मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि 5 और 6 अप्रैल को पंजाब में छिटपुट बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटों में मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि होने की उम्मीद है, जिसके बाद 3-5 डिग्री की गिरावट आएगी। 7 और 8 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।

टैग्स:
  • Punjab
संबंधित ख़बरें
Amritsar Protest

पंजाब में भड़का गुस्सा! अमृतसर में सड़कों पर उतरे लोग, सरकार पर लगे गंभीर आरोप

Ramayana

‘रामायण’ में रणबीर कपूर का डबल रोल कंफर्म, जानें रनटाइम और स्टारकास्ट का खुलासा

raj kapoor haveli collapse peshawar pakistan earthquake damage

भूकंप का कहर! पाकिस्तान में Raj Kapoor की 100 साल पुरानी हवेली का हिस्सा ढहा, विरासत पर मंडराया बड़ा खतरा

image
Most Viewed
middle east ceasefire breaks israel attacks lebanon

24 घंटे में टूटा सीजफायर! मिडिल-ईस्ट में फिर भड़की जंग, इजराइल के हमलों से मची तबाही

Punjab Weather Update

पंजाब में अचानक बदला मौसम का मिजाज! किसानों और लोगों के लिए चेतावनी जारी

किस देश में सबसे ज्यादा पाया जाता है संतरा, जानें क्या है इसकी वजह?

dhurandhar 2 ott release know streaming platform

Dhurandhar 2 ott: कब ओटीटी पर रिलीज होगी धुरंधर-2, जानें यहां

जब बड़े सितारों ने ठुकराई थी ये फिल्म, तब अमिताभ बच्चन की हां ने उन्हें रातों-रात बनाया सुपरस्टार

Iran-Israel War

Iran-Israel War: नहीं माना ईरान तो होगा बड़ा हमला’ सीजफायर के बीच ट्रंप की धमकी!

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home