• Sunday, May 24, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

भगवंत मान का तगड़ा एक्शन! तीन महीने में ₹6830 करोड़ का जीएसटी कलेक्शन, कांग्रेस के रिकॉर्ड को किया पीछे

पंजाब सरकार ने आर्थिक मोर्चे पर बड़ी सफलता हासिल की है। जून 2025 में राज्य ने अपने इतिहास की सबसे बड़ी जीएसटी संग्रह वृद्धि दर्ज की है. इस महीने शुद्ध जीएसटी संग्रह में 44.44 प्रतिशत की जबरदस्त उछाल आई है.

  • Golu Dwivedi | 02 Jul 2025 01:32 PM
भगवंत मान का तगड़ा एक्शन! तीन महीने में ₹6830 करोड़ का जीएसटी कलेक्शन, कांग्रेस के रिकॉर्ड को किया पीछे

पंजाब सरकार ने आर्थिक मोर्चे पर बड़ी सफलता हासिल की है. जून 2025 में राज्य ने अपने इतिहास की सबसे बड़ी जीएसटी संग्रह वृद्धि दर्ज की है. इस महीने शुद्ध जीएसटी संग्रह में 44.44 प्रतिशत की जबरदस्त उछाल आई है, जबकि वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में यह वृद्धि 27.01 प्रतिशत रही. यह आंकड़े दर्शाते हैं कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली सरकार राज्य के राजस्व को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है.

वित्त मंत्री द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस रिकॉर्ड को सार्वजनिक किया गया, जहां राज्य के शीर्ष पांच करदाताओं को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर सचिव कराधान अजीत बालाजी जोशी और आबकारी एवं कराधान आयुक्त जितेंद्र जोरवाल भी मौजूद थे. मंत्री ने कहा कि पंजाब अब राष्ट्रीय औसत को भी पीछे छोड़ चुका है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

जून 2025 में रिकॉर्डतोड़ जीएसटी संग्रह

राज्य सरकार द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, जून 2025 में शुद्ध जीएसटी संग्रह 2,379.90 करोड़ रुपये रहा, जबकि जून 2024 में यह 1,647.69 करोड़ रुपये था. यानी कुल 732.21 करोड़ रुपये की अधिक वसूली हुई, जो साल-दर-साल 44.44% की उल्लेखनीय वृद्धि है.

पहली तिमाही में 6,830 करोड़ रुपये पार

हालांकि मई 2025 में भारत-पाक तनाव के चलते आर्थिक अनिश्चितता का माहौल था, फिर भी वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में पंजाब ने 6,830.40 करोड़ रुपये का शुद्ध जीएसटी संग्रह किया. अप्रैल में 15.35% और मई में 24.59% की बढ़त दर्ज की गई। यह विकास दर बीते वर्ष की तुलना में चार गुना अधिक रही, जहां FY 2024-25 की पहली तिमाही में सिर्फ 6.41% की बढ़त हुई थी.

तीन वर्षों में ₹62,733 करोड़ की कमाई

वित्त मंत्री ने बताया कि पिछले तीन वित्त वर्षों में जीएसटी संग्रह में लगातार वृद्धि हुई है, वित्त वर्ष 2022-23 में 16.25%, 2023-24 में 15.51% और 2024-25 में 12.84% की वृद्धि दर रही. इन तीन वर्षों में कुल 62,733 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है, जो कांग्रेस शासनकाल (2018-2022) के 55,146 करोड़ रुपये के मुकाबले कहीं अधिक है.

टॉप 5 टैक्सपेयर को मिला सम्मान

राज्य सरकार ने करदाताओं की सराहना करते हुए अंबुजा सीमेंट के आशु अग्निहोत्री, एचएमईएल के संजय मल्होत्रा, सैमसंग इंडिया से चमनलाल शर्मा, टाटा स्टील के अंकुश शर्मा और दादा मोटर्स के नितिन दादा को सम्मानित किया.

दो बड़े जीएसटी घोटाले बेनकाब

इस बीच, एसआईपीयू (राज्य खुफिया एवं निवारक इकाई) ने 20 फर्जी फर्मों के जरिए चलाए जा रहे एक जीएसटी फ्रॉड सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है, जिससे 866.67 करोड़ रुपये के फर्जी लेनदेन और 157.22 करोड़ रुपये की कर चोरी सामने आई है. वहीं, ‘मेसर्स मां दुर्गा रोडलाइन्स’ नाम की ट्रांसपोर्ट कंपनी पर 168 करोड़ रुपये के फर्जी ई-वे बिल बनाने और 30.66 करोड़ रुपये के बेहिसाब माल के परिवहन का आरोप है.

संबंधित ख़बरें
Mango

गर्मियों में आम खाते ही चेहरे पर पिंपल्स? जानिए इस मीठे फल का स्किन से क्या है खतरनाक रिश्ता

abhishek bachchan

25 साल बाद भी बदल नहीं पाए अभिषेक बच्चन की सोच, बोले- एक्टिंग में डूबता हूं पर खुद से दूर नहीं होता!

PSEB ने उड़ाए होश! पहली से बारहवीं तक बदल गया पूरा सिलेबस, देखें क्या पढ़ना है अब

PSEB ने उड़ाए होश! पहली से बारहवीं तक बदल गया पूरा सिलेबस, देखें क्या पढ़ना है अब

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home