• Sunday, May 24, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Lifestyle

गर्मियों में आम खाते ही चेहरे पर पिंपल्स? जानिए इस मीठे फल का स्किन से क्या है खतरनाक रिश्ता

गर्मियों में आम खाना जितना स्वादिष्ट है, उतना ही कुछ लोगों के लिए खतरे की घंटी भी. क्या आपका चेहरा भी आम खाने के बाद दानों से भर जाता है? इसके पीछे छिपा है एक स्किन टाइप और शुगर लेवल का कनेक्शन… जानिए क्यों खासकर ऑयली स्किन वालों को सावधान रहना चाहिए!

  • Samachaar Desk | 02 Jul 2025 08:45 AM
गर्मियों में आम खाते ही चेहरे पर पिंपल्स? जानिए इस मीठे फल का स्किन से क्या है खतरनाक रिश्ता

गर्मियों में जब फल की बात होती है तो सबसे पहले आम का नाम लिया जाता है. मीठा, रसीला और स्वाद में लाजवाब- आम हर किसी की पहली पसंद होता है. लेकिन स्वाद के इस राजा के साथ एक परेशानी भी सामने आती है. कई लोग शिकायत करते हैं कि आम खाने के बाद उनके चेहरे पर पिंपल्स निकल आते हैं. ऐसे में सवाल उठता है- क्या सच में आम खाने से मुंहासे हो सकते हैं? आइए जानते हैं इसकी असली वजहें.

आम खाने से पिंपल क्यों होते हैं?

हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स का असर

आम में नेचुरल रूप से मौजूद शुगर की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जिसकी वजह से इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) भी हाई होता है. हाई GI वाले फूड्स शरीर में ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ाते हैं. इससे इंसुलिन लेवल बढ़ता है, जो शरीर में सीबम (तेल) प्रोडक्शन को ट्रिगर करता है. ज्यादा सीबम रोमछिद्रों को बंद कर देता है, जिससे पिंपल्स की समस्या शुरू हो जाती है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

ऑयली स्किन वालों को ज्यादा खतरा

जिन लोगों की स्किन पहले से ही ऑयली होती है, उनके लिए आम एक ट्रिगर की तरह काम कर सकता है. आम खाने के बाद इनकी त्वचा पर अतिरिक्त तेल और ब्लॉकेज के कारण ब्रेकआउट्स होना आम बात है. इसलिए अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो आम खाने में थोड़ी सावधानी बरतना जरूरी है.

ओवरईटिंग से भी होता है नुकसान

कई बार लोग एक साथ ज्यादा आम खा लेते हैं. इससे न सिर्फ पाचन पर असर पड़ता है, बल्कि शरीर में गर्मी भी बढ़ जाती है, जिससे स्किन रिएक्शन की संभावना बढ़ती है। पिंपल्स इसी ओवरकंजम्प्शन का नतीजा हो सकते हैं।.

क्या आम पूरी तरह से छोड़ देना चाहिए?

नहीं, आम से पूरी तरह दूरी बनाने की जरूरत नहीं है. बस कुछ बातों का ध्यान रखकर आप इसे सुरक्षित तरीके से खा सकते हैं:

आम खाने से पहले उसे ठंडे पानी में कुछ घंटे भिगो लें. सीमित मात्रा में सेवन करें. अगर स्किन ऑयली है, तो साथ में पानी और फाइबरयुक्त फूड्स जरूर लें.

निष्कर्ष:

आम का सेवन करना नुकसानदेह नहीं है, लेकिन अगर आपकी स्किन ऑयली है या आप एक बार में बहुत ज्यादा आम खाते हैं, तो पिंपल्स की संभावना बढ़ सकती है. इसलिए सही मात्रा और सही तरीका अपनाएं और गर्मियों का स्वाद लें बिना स्किन ट्रबल के.

संबंधित ख़बरें
Ind Vs Eng

बर्मिंघम टेस्ट में Bumrah खेलेंगे या नहीं? Shubman गिल के जवाब से बढ़ी फैंस की धड़कनें!

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 2 July, 2025 : आज कौन चमकेगा, कौन रहेगा परेशान? 2 जुलाई का राशिफल खोलेगा का राज

jagnath puri

रथ यात्रा के दौरान होटल नहीं, ये 4 धर्मशालाएं बनेंगी आपकी सुरक्षित और सस्ती छांव – मंदिर से चंद कदम दूर

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home