• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

पंजाब में अब एक ही नंबर से मिलेगी हर आपातकालीन मदद, 112 पर कॉल कर सकते हैं साइबर फ्रॉड और हाईवे इमरजेंसी की जानकारी

पंजाब सरकार ने आपातकालीन सेवाओं को सरल बनाते हुए हेल्पलाइन 1033 (हाईवे इमरजेंसी) और 1930 (साइबर क्राइम) को 112 में मिला दिया है।

  • Saurabh | 21 Aug 2025 08:40 PM
पंजाब में अब एक ही नंबर से मिलेगी हर आपातकालीन मदद, 112 पर कॉल कर सकते हैं साइबर फ्रॉड और हाईवे इमरजेंसी की जानकारी

पंजाब सरकार ने नागरिकों को तेज़ और आसान आपातकालीन सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। अब लोग सिर्फ 112 नंबर डायल करके सड़क हादसे, हाईवे से जुड़ी परेशानी या साइबर फ्रॉड की शिकायत कर सकेंगे।

दरअसल, पहले अलग-अलग समस्याओं के लिए अलग-अलग हेल्पलाइन नंबर होते थे। जैसे—हाईवे इमरजेंसी के लिए 1033 और साइबर धोखाधड़ी की शिकायत करने के लिए 1930 पर कॉल करना पड़ता था। लेकिन अब इन दोनों हेल्पलाइनों को 112 नंबर में मिला दिया गया है, ताकि लोगों को केवल एक नंबर याद रखना पड़े।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

कैसे करेगा काम?

पंजाब पुलिस के मुताबिक, अगर कोई सड़क हादसा होता है, गाड़ी हाईवे पर खराब हो जाती है, या फिर कोई साइबर फ्रॉड का शिकार होता है—तो तुरंत 112 नंबर पर कॉल किया जा सकता है। कॉल करने के बाद शिकायत सीधा कंट्रोल रूम में जाएगी। साइबर अपराध के मामलों में विशेष रूप से प्रशिक्षित पुलिसकर्मी शिकायत दर्ज करेंगे और तुरंत एक्शन लेंगे।

तेज और भरोसेमंद सेवा

पुलिस का कहना है कि इस नई व्यवस्था से समय की बचत होगी और मदद जल्दी मिलेगी। क्योंकि अब अलग-अलग नंबर मिलाने और विभागों के बीच तालमेल की दिक्कत नहीं होगी। इसके लिए राज्यभर में 257 आपातकालीन वाहन (ERVs) और 144 स्पेशल रोड सेफ्टी फोर्स वाहन तैनात किए गए हैं, ताकि हाईवे पर तुरंत सहायता मिल सके।

सरकार का बड़ा निवेश

पंजाब सरकार ने इस सेवा को और मज़बूत बनाने के लिए बजट भी मंजूर किया है। इसमें नई गाड़ियों के लिए 100 करोड़ रुपये और डायल 112 का नया मुख्यालय बनाने के लिए 53 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

नागरिकों को फायदा

इस कदम से लोगों को सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि उन्हें अलग-अलग नंबर याद रखने की ज़रूरत नहीं है। चाहे सड़क दुर्घटना हो, गाड़ी खराब हो, साइबर धोखाधड़ी हो या कोई अन्य आपात स्थिति—सबके लिए अब सिर्फ 112 डायल करना होगा। इस पहल से पंजाब देश की उन गिनती की जगहों में शामिल हो गया है, जहां आपात सेवाएँ इतनी आसान और एकीकृत तरीके से उपलब्ध हैं।

संबंधित ख़बरें
Satish Golcha

दिल्ली पुलिस के कमिश्नर हटाए गए, अब सतीश गोलचा को बनाया गया कमिश्नर

Nitish Kumar

बिहार चुनावी सियासत में फिर गूंजी ‘टोपी’ की गूंज: नीतीश ने खुद न पहनकर जमा खान को पहनाई, उठे पुराने 12 साल पुराने सवाल!

ration card

पंजाब में 10 लाख राशन कार्ड धारकों पर सवाल, केंद्र ने 30 सितंबर तक नाम हटाने के आदेश दिए

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home