• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Delhi

दिल्ली पुलिस के कमिश्नर हटाए गए, अब सतीश गोलचा को बनाया गया कमिश्नर

केंद्र सरकार ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा को पद से हटा दिया है। उनकी जगह सतीश गोलचा को नया दिल्ली पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

  • Saurabh | 21 Aug 2025 07:17 PM
दिल्ली पुलिस के कमिश्नर हटाए गए, अब सतीश गोलचा को बनाया गया कमिश्नर

गृह मंत्रालय ने गुरुवार को बड़ा फैसला लेते हुए वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सतीश गोलचा को दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया। वे 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और फिलहाल दिल्ली में महानिदेशक (कारागार) यानी तिहाड़ जेल के DG के पद पर काम कर रहे थे।

21 अगस्त को गृह मंत्रालय ने आदेश जारी करते हुए कहा कि सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद सतीश गोलचा को दिल्ली पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया जाता है। वे कार्यभार संभालने की तारीख से अगले आदेश तक इस पद पर बने रहेंगे।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

गोलचा ने एसबीके सिंह की जगह ली है। सिंह को गृह मंत्रालय ने 1 अगस्त को कार्यवाहक पुलिस आयुक्त नियुक्त किया था।

यह फैसला उस समय आया जब एक दिन पहले ही दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर उनके सिविल लाइंस स्थित सरकारी आवास पर जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ था। आरोपी राजेशभाई खिमजीभाई सकरिया, जो गुजरात के राजकोट का रहने वाला है और ऑटो चालक है, शिकायतकर्ता बनकर अंदर घुसा और हमला कर दिया। बाद में सुरक्षा टीम और लोगों ने उसे पकड़ लिया। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज हुआ है।

कौन हैं सतीश गोलचा?

सतीश गोलचा दिल्ली पुलिस में कई अहम पदों पर काम कर चुके हैं। वे पहले पुलिस उपायुक्त (DCP), संयुक्त आयुक्त और विशेष आयुक्त रह चुके हैं। उनकी सबसे बड़ी पहचान 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के समय बनी, जब उन्होंने विशेष आयुक्त (कानून और व्यवस्था) के तौर पर स्थिति को संभालने में अहम भूमिका निभाई।

इसके अलावा, गोलचा फरवरी 2022 से जून 2023 तक अरुणाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) रहे। इसके बाद उन्हें दिल्ली वापस बुला लिया गया। मई 2024 में उन्हें तिहाड़ जेल का DG नियुक्त किया गया था।

सतीश गोलचा अपने कड़े फैसलों और प्रशासनिक कुशलता के लिए जाने जाते हैं। अब उनसे राजधानी दिल्ली की कानून-व्यवस्था मजबूत करने और बड़े अपराधों पर नियंत्रण पाने की उम्मीद की जा रही है।

संबंधित ख़बरें
New Tax Slab

GST में अब बड़ा उलटफेर! सिर्फ 2 स्लैब रहेंगे लागू, जानें आम आदमी को कितनी राहत

Stray Dogs

Stray Dogs पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला! MCD की अधिसूचना से भड़का बवाल, अब क्या होगा आवारा कुत्तों का हाल

Bronco Test

BCCI का नया झटका! अब Yo-Yo टेस्ट के साथ भारतीय क्रिकेटरों को पास करना होगा रग्बी वाला ब्रोन्को टेस्ट

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home