• Tuesday, May 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

मौसम ने बदला अचानक मिजाज! अगले 24 घंटे में 9 राज्यों में बारिश और तेज तूफान से बढ़ेगी परेशानी

Aaj Ka Mausam 23 January, 2026: मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश, तेज हवा, बर्फबारी और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. उत्तर भारत, पहाड़ी और मैदानी इलाकों में तापमान गिरेगा. कुछ जगहों पर कोहरा तो कहीं राहत की संभावना है.

  • Samachaar Desk | 23 Jan 2026 07:20 AM
मौसम ने बदला अचानक मिजाज! अगले 24 घंटे में 9 राज्यों में बारिश और तेज तूफान से बढ़ेगी परेशानी

Aaj Ka Mausam 23 January, 2026: देश के कई हिस्सों में मौसम फिर से करवट लेने वाला है. जहां कुछ दिन पहले ठंड थोड़ी कम महसूस हो रही थी, वहीं अब मौसम विभाग ने बारिश, तेज हवा और ठंड को लेकर चेतावनी दी है. अगले एक-दो दिनों में कई राज्यों में मौसम बिगड़ सकता है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में देश के 9 राज्यों में बारिश और तेज हवा चल सकती है. इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शामिल हैं. इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी

23 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है. इससे पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड और बढ़ सकती है. वहीं 22 जनवरी को गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ में बारिश के आसार हैं. 25 और 26 जनवरी को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में, जबकि 26 जनवरी को केरल और माहे में गरज के साथ बारिश और तेज हवा चल सकती है.

उत्तर भारत में शीतलहर का असर

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, अयोध्या, लखनऊ, कानपुर, रायबरेली, बाराबंकी, आगरा, मथुरा, अलीगढ़ और मेरठ में सुबह के समय ठंडी हवा चल सकती है. तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट आ सकती है. हरियाणा के गुरुग्राम, सोनीपत और पानीपत में भी सुबह ठंड बढ़ सकती है. पंजाब के लुधियाना, अमृतसर, बठिंडा और पटियाला में कड़ाके की ठंड रहने की संभावना है.

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली में अगले 24 घंटे के दौरान बारिश हो सकती है और तेज हवा चलने के आसार हैं. 23 जनवरी की सुबह घना कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है. दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

उत्तर प्रदेश में बारिश का असर

उत्तर प्रदेश में आने वाले 24 घंटे मौसम के लिहाज से भारी रह सकते हैं. कई जिलों में बारिश की संभावना है, जिससे तापमान 1 से 2 डिग्री तक गिर सकता है. कानपुर, लखनऊ, बरेली, सहारनपुर, बुलंदशहर, आगरा, मथुरा, गाजियाबाद, नोएडा और आसपास के इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है.

बिहार को मिलेगी राहत

बिहार के लोगों के लिए फिलहाल राहत की खबर है. अगले 48 घंटे तक किसी तरह की चेतावनी नहीं दी गई है. कई जिलों में कोहरा कम होगा और ठंड से राहत मिलेगी. पटना में अधिकतम तापमान लगभग 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

उत्तराखंड में बढ़ेगी ठंड

उत्तराखंड में 23 जनवरी को मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है. रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और नैनीताल में बारिश से दिक्कतें बढ़ सकती हैं.

हिमाचल प्रदेश में मौसम रहेगा सख्त

हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू, चंबा और लाहौल-स्पीति जिलों में भारी बारिश की संभावना है. तेज हवा भी चल सकती है. मनाली जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान शून्य से नीचे जा सकता है.

राजस्थान में भी बरसात का अलर्ट

राजस्थान में अगले 24 घंटे सावधानी बरतने की जरूरत है. चुरू, सीकर, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और अजमेर में गरज के साथ बारिश हो सकती है. जयपुर में तापमान 19 डिग्री के आसपास रह सकता है.

संबंधित ख़बरें
Fire

जालंधर-अमृतसर हाईवे पर भीषण हादसा: करतारपुर के कोल्ड स्टोर में लगी भीषण आग

Punjab Weather Update

पंजाब में बदलेगा मौसम का मिज़ाज: बसंत पर बरसेंगे बादल! 24 घंटे का अलर्ट जारी

NIA

अमृतसर मंदिर ग्रेनेड हमला: NIA की बड़ी कार्रवाई, तीन जिलों में 10 ठिकानों पर छापेमारी

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home