• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

पंजाब के बाढ़ दौरे पर मंत्रियों की 'क्रूज चर्चा' से मचा बवाल

पंजाब में बाढ़ से हालात बिगड़े हुए हैं, लेकिन तरनतारन दौरे पर पहुंचे तीन कैबिनेट मंत्री नाव में बैठकर क्रूज़ यात्राओं पर चर्चा करते नजर आए।

  • Saurabh | 30 Aug 2025 06:21 PM
पंजाब के बाढ़ दौरे पर मंत्रियों की 'क्रूज चर्चा' से मचा बवाल

पंजाब में इन दिनों बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जा रहे हैं और राहत कार्य लगातार जारी हैं। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया।

यह वीडियो पंजाब के तीन कैबिनेट मंत्रियों का है – हरभजन सिंह, बरिंदर कुमार गोयल और लालजीत सिंह भुल्लर। ये तीनों मंत्री तरनतारन जिले में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे थे। वीडियो में देखा गया कि मंत्री लोग नाव पर बैठे हुए हैं और राहत कार्यों की बजाय विदेश और गोवा की क्रूज़ यात्राओं की बातें कर रहे हैं।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

वीडियो में हरभजन सिंह कहते नजर आ रहे हैं कि वह स्वीडन में एक क्रूज़ पर गए थे जहां जहाज पर ही होटल और सारी सुविधाएं मौजूद थीं। इस पर जल संसाधन मंत्री बरिंदर गोयल ने जवाब दिया कि गोवा में भी ऐसे ही शानदार क्रूज़ होते हैं।

विपक्ष ने इस वीडियो को हाथों-हाथ लिया और आप सरकार पर जमकर निशाना साधा। भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा कि जब पंजाब के खेत और घर बर्बाद हो रहे हैं, लोग सड़कों पर हैं, तब भी मंत्री जनता का दर्द बांटने के बजाय क्रूज़ की कहानियां सुना रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि क्या पंजाब ने सत्ता इसलिए दी थी कि संकट के समय नेता विलासिता की बातें करें?

पंजाब कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने भी आप सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि जब बाढ़ पीड़ित परिवार एक गिलास पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं, तब मंत्री विदेशों की शानदार यात्राओं की यादें ताजा कर रहे हैं।

इस समय पंजाब के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। हजारों लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे जा चुके हैं और राहत कार्य चल रहे हैं। ऐसे माहौल में मंत्रियों की यह चर्चा विपक्ष के लिए बड़ा मुद्दा बन गई है और सोशल मीडिया पर भी लोग नाराजगी जता रहे हैं।

संबंधित ख़बरें
Rashid Khan elder brother passed away

राशिद खान के बड़े भाई का निधन, पाकिस्तान टीम ने मैच के बाद दी श्रद्धांजलि

PM Modi

7 साल बाद चीन पहुंचे पीएम मोदी, SCO शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

DMRC

दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन की सुरंगों में चलेंगे वीडियो विज्ञापन, DMRC का नया प्लान

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home