• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Sports

राशिद खान के बड़े भाई का निधन, पाकिस्तान टीम ने मैच के बाद दी श्रद्धांजलि

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी राशिद खान के बड़े भाई हाजी अब्दुल हलीम शिनवारी का निधन हो गया। उनकी मौत की खबर साथी खिलाड़ियों और पूर्व क्रिकेटरों ने सोशल मीडिया पर साझा कर शोक जताया।

  • Saurabh | 30 Aug 2025 04:42 PM
राशिद खान के बड़े भाई का निधन, पाकिस्तान टीम ने मैच के बाद दी श्रद्धांजलि

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी और कप्तान राशिद खान को बीते दिनों एक गहरी व्यक्तिगत क्षति हुई। उनके बड़े भाई हाजी अब्दुल हलीम शिनवारी का निधन हो गया। इस दुखद खबर को उनके साथी खिलाड़ियों और पूर्व क्रिकेटरों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (Twitter) पर साझा किया और परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

टीम के खिलाड़ी इब्राहिम ज़द्रान ने लिखा, “राशिद खान के बड़े भाई के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। बड़ा भाई परिवार के लिए पिता समान होता है। अल्लाह उन्हें जन्नत में ऊँचा दर्जा दे।” वहीं, अफगानिस्तान टीम के पूर्व कप्तान असगर अफगान ने भी कहा, “यह बेहद दुखद खबर है। अल्लाह दिवंगत आत्मा को जन्नत अल-फिरदौस में जगह दे और परिवार को सब्र बख्शे।”

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है जिसमें पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने राशिद खान के बड़े भाई को श्रद्धांजलि दी। यह दृश्य पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच शारजाह में खेले गए त्रिकोणीय श्रृंखला के पहले टी20 मैच के बाद का है।

मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने ऑलराउंड खेल दिखाते हुए अफगानिस्तान को 39 रनों से हराया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182/7 रन बनाए। टीम के लिए सलमान अली आगा ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 36 गेंदों पर नाबाद 53 रन बनाए। मोहम्मद नवाज और फहीम अशरफ ने भी ताबड़तोड़ रन जोड़कर स्कोर को मजबूत किया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही। ओपनर इब्राहिम जादरान को शाहीन शाह अफरीदी ने जल्दी आउट कर दिया। इसके बाद रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने तेज़ 38 रन बनाए, लेकिन उनकी विकेट गिरने के बाद टीम संभल नहीं पाई। तेज़ गेंदबाज़ हारिस रऊफ़ ने घातक स्पेल डालते हुए 2 विकेट मेडन ओवर फेंका और अफगानिस्तान की बल्लेबाज़ी की रीढ़ तोड़ दी।

एक समय स्कोर 93/2 था, लेकिन अफगान टीम अचानक 97/7 तक सिमट गई। राशिद खान ने आखिर में 16 गेंदों पर 39 रन की छोटी मगर तेज़ पारी खेलकर कोशिश की, लेकिन टीम 39 रन से मैच हार गई।

यह जीत पाकिस्तान के लिए एशिया कप से पहले आत्मविश्वास बढ़ाने वाली रही, वहीं अफगानिस्तान के लिए यह मैच दुख और हार दोनों का सबब बना।

संबंधित ख़बरें
Jagdeep Dhankhar

पूर्व VP जगदीप धनखड़ का पेंशन आवेदन! इस्तीफे के बाद बढ़ा सियासी तूफान, कांग्रेस ने उठाए बड़े सवाल

Punjab News

पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता, फिरोजपुर फायरिंग केस का आरोपी गिरफ्तार

Patwaris transferred

Punjab News: लुधियाना में पटवारियों के तबादले, 60 की ट्रांसफर लिस्ट जारी

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home