Tips to Glowing Skin : कई बार हम ग्लोइंग और स्मूद स्किन पाने के लिए ढेरों क्रीम, सीरम और फेस पैक का सहारा लेते हैं. लेकिन असल में आपकी त्वचा की सेहत इस बात पर ज्यादा निर्भर करती है कि आप अंदर से कितने स्वस्थ हैं. स्किन केयर रूटीन से ज्यादा असरदार होती है आपकी डाइट. हेल्दी खानपान न सिर्फ स्किन को पोषण देता है, बल्कि एजिंग के लक्षणों को भी कम करता है.
अगर आप फ्रूट्स, हरी सब्जियों और घर का बना ताजा खाना खाते हैं, तो इससे आपकी त्वचा प्राकृतिक रूप से हेल्दी रहती है. हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ फूड्स में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं, कोलेजन को बूस्ट करते हैं और स्किन को यंग बनाए रखते हैं.
ब्रोकली में विटामिन A, C, और जिंक जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो स्किन के लिए बेहद जरूरी हैं. इसमें ल्यूटिन नाम का कैरोटेनॉयड भी पाया जाता है, जो स्किन को UV डैमेज से बचाने में मदद करता है और कोलेजन के निर्माण को बढ़ावा देता है.
टमाटर में लाइकोपीन, बीटा कैरोटिन और ल्यूटिन जैसे तत्व पाए जाते हैं जो स्किन को धूप की हानिकारक किरणों से बचाते हैं. इसके अलावा, ये स्किन को सॉफ्ट और रिंकल-फ्री बनाए रखने में भी मदद करता है.
अगर आप चॉकलेट लवर हैं, तो खुश हो जाइए! डार्क चॉकलेट स्किन को नमी देने के साथ-साथ ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाती है और सनबर्न से भी सुरक्षा देती है. रिसर्च बताती है कि नियमित रूप से डार्क चॉकलेट का सेवन स्किन की क्वालिटी को सुधारता है.
पपीता न सिर्फ डाइजेशन के लिए अच्छा है, बल्कि इसमें मौजूद विटामिन C और लाइकोपीन स्किन पर एजिंग के असर को भी कम करते हैं. ये फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करता है और त्वचा को जवां बनाए रखने में सहायक है.
शकरकंद यानी स्वीट पोटैटो में बीटा कैरोटीन भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर में जाकर विटामिन A में बदल जाता है. ये स्किन को नमी देता है, उसे अंदर से हेल्दी बनाता है और सूरज की किरणों से होने वाले नुकसान से बचाता है.
आप जो खाते हैं वही आपकी स्किन पर झलकता है. अगर आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा लंबे समय तक ग्लोइंग, स्मूद और यंग बनी रहे, तो स्किन केयर रूटीन के साथ-साथ अपने खाने-पीने की आदतों पर भी ध्यान दें. नेचुरल और हेल्दी फूड्स को डाइट में शामिल कर आप पा सकते हैं बेदाग और चमकदार त्वचा.
Copyright © 2026 The Samachaar
