• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

हनुमानगढ़ की मिल्किंग चैंपियनशिप में धमाका, पंजाब की गाय ने बनाया देश का बड़ा रिकॉर्ड

हनुमानगढ़ में हुई राष्ट्रीय दूध दुहाई प्रतियोगिता में बैंस डेयरी की HF गाय ने 78.6 किलो दूध देकर पहला स्थान पाया. दूसरे नंबर पर भी इसी डेयरी की गाय रही. प्रतियोगिता में कई राज्यों ने हिस्सा लिया.

  • Samachaar Desk | 06 Dec 2025 06:58 PM
हनुमानगढ़ की मिल्किंग चैंपियनशिप में धमाका, पंजाब की गाय ने बनाया देश का बड़ा रिकॉर्ड

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में राष्ट्रीय स्तर की दूध दुहाई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. ये कार्यक्रम RCBA के बैनर तले ऑल इंडिया डेयरी चैंपियनशिप के रूप में आयोजित हुआ. देश के कई राज्यों के डेयरी फार्म मालिक और पशुपालक इस प्रतियोगिता में शामिल हुए.

राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्यों से आई गायों ने दूध दुहाई प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. सभी प्रतिभागियों ने अपनी बेहतरीन दुधारू गायों को प्रतियोगिता में उतारा और शानदार मुकाबला देखने को मिला.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

HF गाय ने जीता पहला स्थान

नवांशहर के बैंस डेयरी फार्म की HF गाय ने इस प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा दूध देकर पहला स्थान हासिल किया.

पहला स्थान: 78 किलो 600 ग्राम दूध. दूसरा स्थान: उसी डेयरी की दूसरी गाय ने 69 किलो 500 ग्राम दूध देकर प्राप्त किया.

दूसरा स्थान मिलने पर डेयरी मालिकों को एक ट्रैक्टर भी इनाम में मिला. ये गाय पहले भी कई प्रतियोगिताओं में पहला और दूसरा स्थान हासिल कर चुकी है.

आयोजन की अवधि

1 दिसंबर से शुरू हुआ ये पशु मिल्किंग मेला 3 दिसंबर तक चला. इस दौरान केवल दूध दुहाई से जुड़ी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं.

HF गाय की डाइट और देखभाल

HF गाय अमेरिका मूल की एक उच्च दुधारू नस्ल है. इसकी डाइट में शामिल होता है: हरा चारा, मक्के का चारा, डॉक्टर की सलाह के अनुसार दिए जाने वाले सप्लीमेंट पाउडर. ये गायें ठंड कम महसूस करती हैं और पूरे साल विशेष देखभाल की जरूरत होती है, ताकि दूध उत्पादन लगातार अच्छा बना रहे.

डेयरी फार्म का लक्ष्य

प्रीतपाल सिंह के पिता चमन सिंह ने बताया कि उनके पास अभी 75 पशु हैं और वे इसे बढ़ाकर 100 दुधारू गायों तक ले जाना चाहते हैं. उनका कहना है कि उनकी गायें रोजाना 8-9 क्विंटल दूध देती हैं.

अमूल को सप्लाई होता है दूध

उन्होंने बताया कि अमूल कंपनी उनकी डेयरी से दूध खरीदती है और हर गुरुवार को भुगतान कर देती है. उन्होंने यह भी बताया कि परिवार के दोनों बेटे डेयरी के काम से जुड़े हैं. बड़ा बेटा पहले इटली में डेयरी फार्मिंग करता था और अब पूरा परिवार मिलकर यह काम संभाल रहा है.

संबंधित ख़बरें
Tanya Mittal

Bigg Boss 19 Grand Finale: तान्या मित्तल का जर्नी वीडियो हुआ वायरल, फैंस हुए भावुक… जानें पूरी कहानी

UP Board 2026

यूपी बोर्ड की परीक्षा में 100 साल बाद ऐतिहासिक बदलाव… कॉपियों का लेआउट बदला, नकल रोकने का बड़ा कदम

Yogi Adityanath

काशी–मथुरा पर बोले CM योगी… “जहां जरूरत होगी, हम पहुंचेंगे” अयोध्या के बाद फिर गरमाई बहस!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home