• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

काशी–मथुरा पर बोले CM योगी… “जहां जरूरत होगी, हम पहुंचेंगे” अयोध्या के बाद फिर गरमाई बहस!

Yogi Adityanath: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद काशी और मथुरा पर देशभर में चर्चा तेज है. इसी बीच CM योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया—“हम सभी जगह पहुंचेंगे.” जानें काशी, मथुरा और विवादों पर उनका पूरा स्टेटमेंट.

  • Samachaar Desk | 06 Dec 2025 04:48 PM
काशी–मथुरा पर बोले CM योगी… “जहां जरूरत होगी, हम पहुंचेंगे” अयोध्या के बाद फिर गरमाई बहस!

अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब देशभर में काशी और मथुरा के मुद्दे एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गए हैं. लंबे समय से अदालतों में लंबित इन विवादों ने राजनीति और आम जनता दोनों के बीच नई बहस खड़ी कर दी है. इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली बार सार्वजनिक मंच से इस विवाद पर बड़ा बयान दिया है.

योगी आदित्यनाथ हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट 2025 में पहुंचे थे. कार्यक्रम के दौरान जब उनसे काशी–मथुरा विवाद को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “हम सभी जगह पहुंचेंगे… और पहुंच चुके हैं. विरासत पर गौरव की अनुभूति होनी चाहिए और हमारा हर कदम उसी दिशा में है.” योगी के इस बयान ने साफ कर दिया कि यूपी सरकार सांस्कृतिक विरासत से जुड़े मुद्दों पर आगे भी सक्रिय भूमिका में रहेगी.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

योगी ने सुप्रीम कोर्ट को दिया धन्यवाद

मुख्यमंत्री ने अयोध्या फैसले को याद करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने तथ्य और प्रमाणों के आधार पर सर्वसम्मति से जो फैसला दिया, वह भारत की लोकतांत्रिक शक्ति को दर्शाता है. योगी बोले, “यह विवादित ढांचे से जुड़ी कलंक की समाप्ति का दिन था. एक ऐसा फैसला जिसने करोड़ों लोगों के मन को शांति दी.” उन्होंने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है.

त्योहारों में 35–40 लाख श्रद्धालु सामान्य दिनों में 1–1.5 लाख रोजाना कुल मिलाकर 24 करोड़ से ज्यादा लोग अब तक अयोध्या आ चुके हैं

योगी ने कहा कि यह सिर्फ मंदिर का निर्माण नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सांस्कृतिक चेतना का नया संदेश है.

ईदगाह मस्जिद और कृष्ण जन्मभूमि का मामला

मथुरा में विवाद शाही ईदगाह मस्जिद के अस्तित्व को लेकर है. हिंदू पक्ष का दावा है कि, 17वीं सदी में मुगल बादशाह औरंगजेब ने कृष्ण जन्मस्थान पर बने मंदिर को गिराया. इसके बाद उसी स्थान पर ईदगाह मस्जिद बनाई गई. यह मामला अब अदालत में विचाराधीन है और दोनों पक्ष अपनी दलीलें पेश कर रहे हैं.

ज्ञानवापी मस्जिद परिसर की जांच

वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद से जुड़ा विवाद भी लंबे समय से सुर्खियों में है. ASI द्वारा की गई सर्वे रिपोर्ट में इस जगह पर पहले से एक हिंदू मंदिर होने के संकेत मिले हैं. बात सिर्फ धार्मिक दावे की नहीं, बल्कि इतिहास और संरचनाओं के वैज्ञानिक अध्ययन की भी है. यह मामला भी कोर्ट में चल रहा है और अंतिम फैसला आना बाकी है.

योगी सरकार का संकेत

योगी आदित्यनाथ का “हम हर जगह पहुंचेंगे” वाला बयान इस दिशा में बड़ा संकेत माना जा रहा है कि यूपी सरकार भविष्य में भी सांस्कृतिक-धार्मिक विवादों से जुड़े मामलों में सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी.

अयोध्या में मंदिर निर्माण के बाद काशी और मथुरा प्राकृतिक रूप से चर्चा में आए हैं. राजनीतिक विशेषज्ञ मानते हैं कि यह बयान आने वाले दिनों में नई बहस और राजनीतिक गतिविधियों को और गति दे सकता है.

संबंधित ख़बरें
Indigo Crisis

IndiGo का सबसे बड़ा संकट! 550 फ्लाइटें रद्द, यात्रियों में हाहाकार... क्या एयरलाइन डूब रही है?

Tanya Mittal

Bigg Boss 19 Grand Finale: तान्या मित्तल का जर्नी वीडियो हुआ वायरल, फैंस हुए भावुक… जानें पूरी कहानी

UP Board 2026

यूपी बोर्ड की परीक्षा में 100 साल बाद ऐतिहासिक बदलाव… कॉपियों का लेआउट बदला, नकल रोकने का बड़ा कदम

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home