• Friday, Mar 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

‘घूसखोर पंडित’ वेब सीरीज पर बवाल! पंजाब पहुंचा विरोध, मनोज बाजपेयी समेत पूरी टीम पर FIR की मांग

Ghooskhor Pandit: वेब सीरीज ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. होशियारपुर में युवा ब्राह्मण सभा ने ब्राह्मण समाज की छवि को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए निर्माता, निर्देशक और अभिनेता मनोज बाजपेयी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

  • Ashwani Kumar Ashwani Kumar | 08 Feb 2026 01:57 PM
‘घूसखोर पंडित’ वेब सीरीज पर बवाल! पंजाब पहुंचा विरोध, मनोज बाजपेयी समेत पूरी टीम पर FIR की मांग

विवादों में घिरी वेब सीरीज ‘घूसखोर पंडित’ के खिलाफ विरोध की लहर अब पंजाब तक पहुंच गई है. इस सीरीज को लेकर ब्राह्मण समाज में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है. होशियारपुर में शनिवार को युवा ब्राह्मण सभा ने फिल्म के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की. संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), होशियारपुर को ज्ञापन सौंपकर वेब सीरीज से जुड़े सभी जिम्मेदार लोगों पर कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई है.

निर्माता-निर्देशक और कलाकारों पर कार्रवाई की मांग

युवा ब्राह्मण सभा ने अपने ज्ञापन में वेब सीरीज के निर्माता नीरज पांडे, निर्देशक रितेश शाह और मुख्य भूमिका निभा रहे अभिनेता मनोज बाजपेयी सहित पूरी टीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है. संगठन का आरोप है कि इस वेब सीरीज में ब्राह्मण समाज को जानबूझकर नकारात्मक और अपमानजनक रूप में दिखाया गया है, जिससे समाज की धार्मिक और सामाजिक भावनाएं आहत हुई हैं.

ये भी पढें

  • ♦ Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ ने अपने पहले पार्ट को भी छोड़ा पीछे, प्रीव्यू शोज में कमाएं करोड़ों
  • ♦ 'कंपनी महिलाओं को...', देशभर में मेन्स्ट्रुअल लीव की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने कही ऐसी बात...!
  • ♦ लौंग खाने के अनगिनत फायदे

ब्राह्मण समाज की छवि को बताया गया अपमानित

प्रतिनिधिमंडल में शामिल पं. निपुण शर्मा, पं. दीपक शारदा, एडवोकेट विशाल शर्मा, पं. मनीष मंगा, पं. नीरज, पं. वरुण शर्मा, पं. रजत, पं. गौरव शर्मा, पं. आशीष, पं. शिवा और पं. कुशल शर्मा ने कहा कि वेब सीरीज में पंडित समाज को अपराधी और भ्रष्ट छवि में दिखाया गया है. उनका कहना है कि इस तरह का कंटेंट समाज में गलत संदेश फैलाता है और सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचा सकता है.

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर अपमान नहीं स्वीकार

युवा ब्राह्मण सभा के पं. निपुण शर्मा ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किसी विशेष समाज या वर्ग को अपमानित करना कानूनन अपराध है. उन्होंने प्रशासन से मांग की कि भारतीय कानून की संबंधित धाराओं के तहत वेब सीरीज से जुड़े सभी लोगों के खिलाफ तत्काल मामला दर्ज किया जाए. साथ ही, इस विवादित कंटेंट के प्रचार-प्रसार पर भी तुरंत रोक लगाई जाए.

आंदोलन की चेतावनी

संगठन ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द और ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो युवा ब्राह्मण सभा शांतिपूर्ण लेकिन निर्णायक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी. संगठन का कहना है कि इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी. फिलहाल, इस मामले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर विचार किया जा रहा है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

संबंधित ख़बरें
Health Insurance Scheme Punjab

जो पहले सपना था, अब हकीकत! मान सरकार की स्कीम से एक दिन में हेल्थ कार्ड, फ्री हार्ट सर्जरी

Punjab News

लुधियाना में ISI कनेक्शन का शक! वायुसेना बेस से जुड़ी महिला पर गंभीर आरोप, विदेश से चल रहा नेटवर्क?

Lucky Oberoi murder

गुरुद्वारे के बाहर मर्डर, फिर पुलिस एनकाउंटर! लक्की ओबेरॉय हत्याकांड में मुख्य आरोपी ढेर होते-होते बचा

image
Most Viewed
Punjab Weather Today

पंजाब में मौसम ने ली अचानक करवट! तेज बारिश और हवाओं से गर्मी से राहत, इन जिलों में अलर्ट

Char Dham Yatra 2026

बद्रीनाथ-केदारनाथ में बड़ा फैसला! अब इन लोगों की एंट्री पर लग सकती है रोक, मंदिर समिति का ऐलान

IPL 2026

IPL 2026 का शेड्यूल जारी! पहले ही मैच में होगी जबरदस्त भिड़ंत, जानें कब और कहां होंगे मुकाबले

G Khan wedding photos

जी खान ने शेयर की ‘शादी वाली’ तस्वीरें! फैंस हुए हैरान, सोनम बाजवा का नाम लेकर करने लगे ट्रोल

why late ac servicing can cost you this summer

AC Tips: गर्मी में एसी फेल? जानिए क्यों देर से सर्विसिंग करना आपके लिए महंगा साबित हो सकता है

Sukhpal Singh Khaira

पंजाब विधानसभा की ‘लाइव’ कवरेज पर बड़ा सवाल! विधायक ने कहा – कैमरे में दिखाया ही नहीं गया विपक्ष

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home