• Monday, May 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

नहीं रहे झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन... भगवंत मान ने भावुक शब्दों में दी श्रद्धांजलि

झारखंड की सियासत के सबसे बड़े स्तंभ और आदिवासी चेतना के प्रतीक माने जाने वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संरक्षक शिबू सोरेन का सोमवार सुबह दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया.

  • Golu Dwivedi | 04 Aug 2025 02:15 PM
नहीं रहे झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन... भगवंत मान ने भावुक शब्दों में दी श्रद्धांजलि

झारखंड की सियासत के सबसे बड़े स्तंभ और आदिवासी चेतना के प्रतीक माने जाने वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संरक्षक शिबू सोरेन का सोमवार सुबह दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया. 81 वर्षीय दिशोम गुरु लंबे समय से किडनी संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे और पिछले एक महीने से वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे।. एक महीने पहले उन्हें ब्रेन स्ट्रोक भी आया था, जिसके बाद उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी.

उनके निधन की खबर की पुष्टि उनके पुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने X (पूर्व ट्विटर) पर की। उन्होंने गहरे दुख के साथ लिखा, "आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं. आज मैं शून्य हो गया हूँ..." शिबू सोरेन के निधन पर देशभर से श्रद्धांजलि संदेश आ रहे हैं. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी भावुक शब्दों में उन्हें श्रद्धांजलि दी.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

गंगाराम अस्पताल ने जारी किया आधिकारिक बयान

दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया, पूर्व केंद्रीय मंत्री को आज सुबह 8:56 बजे मृत घोषित किया गया. वे पिछले एक महीने से लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे. उन्हें किडनी से जुड़ी गंभीर समस्या थी और डेढ़ महीने पहले ब्रेन स्ट्रोक आया था. शिबू सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक सदस्यों में से एक थे और बीते 38 वर्षों से पार्टी का नेतृत्व कर रहे थे. उन्होंने आठ बार लोकसभा और दो बार राज्यसभा का प्रतिनिधित्व किया। उनका राजनीतिक जीवन आदिवासी अधिकारों, जल-जंगल-जमीन और सामाजिक न्याय की लड़ाई को समर्पित रहा.

उनकी राजनीतिक पहचान सिर्फ एक नेता की नहीं, बल्कि एक आंदोलनकारी, जननायक और संघर्षशील योद्धा की रही है. झारखंड में शिबू सोरेन के निधन से गहरा शोक फैल गया है। राज्य सरकार द्वारा शोक की आधिकारिक घोषणा जल्द की जा सकती है। स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालयों में अवकाश और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की संभावना है.

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लिखा कि 'झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन की खबर मिली. उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हैं. उन्होंने आदिवासियों के अधिकारों, जल, जंगल, ज़मीन और संवैधानिक न्याय के लिए जीवनभर संघर्ष किया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और इस कठिन समय में परिवार तथा चाहने वालों को हौसला, हिम्मत और बल प्रदान करें.

संबंधित ख़बरें
CM Mann

200 नए आम आदमी क्लिनिक और व्हाट्सएप इलाज! अब पंजाब में बीमारी का डर खत्म

राहुल गांधी

अगर सच्चे भारतीय हो तो ऐसी बात मत करों, आपको कैसे पता की चीन ने हड़प ली जमीन? SC ने राहुल की लगाई क्लास

bhagwant mann

पंजाब सरकार की 'युद्ध नशे के विरुद्ध' मुहिम ने पकड़ी रफ्तार, गांव-गांव बनेंगी डिफेंस कमेटियां

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home