• Friday, Feb 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

मोहाली के स्टेडियम से वर्ल्ड क्रिकेट तक, भारतीय क्रिकेट को नई दिशा देने वाले आईएस बिंद्रा का निधन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पूर्व अध्यक्ष इंदरजीत सिंह बिंद्रा (आईएस बिंद्रा) का 84 वर्ष की उम्र में दिल्ली में निधन हो गया। वे भारतीय क्रिकेट प्रशासन की सबसे प्रभावशाली शख्सियतों में शामिल रहे।

  • Saurabh | 27 Jan 2026 12:45 AM
मोहाली के स्टेडियम से वर्ल्ड क्रिकेट तक, भारतीय क्रिकेट को नई दिशा देने वाले आईएस बिंद्रा का निधन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पूर्व अध्यक्ष इंदरजीत सिंह बिंद्रा (आईएस बिंद्रा) का रविवार, 25 जनवरी को निधन हो गया। उन्होंने 84 वर्ष की उम्र में दिल्ली स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन से भारतीय क्रिकेट प्रशासन को बड़ी क्षति पहुंची है।

BCCI ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भारतीय क्रिकेट प्रशासन की सबसे प्रभावशाली हस्तियों में से एक बताया है।

ये भी पढें

  • ♦ Sheikh Hasina: मैदान से बाहर, फिर भी गढ़ों में दिखा असर, जानिए कहां पड़े सबसे ज्यादा ‘ना’ वोट
  • ♦ इन गलतियों की वजह से ब्लास्ट हो सकता है मोबाइल
  • ♦ ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने फिर किया बड़ा हथियार सौदा, रूस से खरीदीं 288 S-400 मिसाइलें

BCCI और क्रिकेट जगत ने जताया शोक

BCCI ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि आईएस बिंद्रा का विजन और नेतृत्व भारतीय क्रिकेट के संचालन और अंतरराष्ट्रीय मंच पर उसकी पहचान को मजबूत करने में अहम रहा।

BCCI अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने कहा कि आईएस बिंद्रा एक दूरदर्शी प्रशासक थे, जिनकी सोच ने विश्व क्रिकेट में भारत की भूमिका को नई पहचान दी। उन्होंने सिर्फ नियम और प्रशासन ही नहीं, बल्कि ऐसे संस्थान और व्यवस्थाएं खड़ी कीं, जो आज भी खिलाड़ियों और क्रिकेट जगत की सेवा कर रही हैं।

आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि भारतीय क्रिकेट प्रशासन के इस दिग्गज के निधन से पूरा क्रिकेट जगत दुखी है।

कौन थे आईएस बिंद्रा?

आईएस बिंद्रा एक अनुभवी राजनयिक और वरिष्ठ नौकरशाह रहे। वे भारत के सातवें राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के विशेष सचिव के रूप में सेवाएं दे चुके थे। इसके बाद उन्होंने क्रिकेट प्रशासन में कदम रखा और 1993 से 1996 तक BCCI के अध्यक्ष रहे।

इसके अलावा, वे ICC के पूर्व चेयरमैन शरद पवार के प्रमुख सलाहकार भी रहे। अपने मजबूत संपर्कों और प्रशासनिक अनुभव के दम पर उन्होंने BCCI और ICC के कई बड़े फैसलों को दिशा दी।

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन से लंबा जुड़ाव

आईएस बिंद्रा का पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) से भी गहरा रिश्ता रहा। वे 1978 से 2014 तक PCA के अध्यक्ष रहे। इसी दौरान उन्होंने पंजाब में क्रिकेट ढांचे को मजबूत किया और युवाओं को बेहतर सुविधाएं दिलाईं।

BCCI को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में अहम भूमिका

आईएस बिंद्रा का सबसे बड़ा योगदान BCCI को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में माना जाता है। उन्होंने एनकेपी साल्वे और जगमोहन डालमिया के साथ मिलकर 1987 क्रिकेट वर्ल्ड कप को भारत की मेजबानी में आयोजित कराने में अहम भूमिका निभाई। यह पहली बार था जब वर्ल्ड कप इंग्लैंड से बाहर खेला गया।

इस कदम से एशियाई देशों का क्रिकेट में दबदबा बढ़ा और पश्चिमी देशों का एकाधिकार टूटा। इसके बाद 1996 वर्ल्ड कप भी भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में हुआ।

संबंधित ख़बरें
Punjab News

गणतंत्र दिवस परेड में पंजाब की झांकी: गुरु तेग बहादुर के बलिदान को नमन

Tractor March in Punjab

पंजाब में ट्रैक्टर मार्च: किसानों ने बिजली संशोधन बिल के खिलाफ दिखाया दम

Gangster Goldy Brar

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता गिरफ्तार, फिरौती और धमकी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

image
Most Viewed
aaj ka rashifal

Aaj Ka Rashifal 13 February 2026: किस राशि को मिलेगा काम में बड़ा मौका और किसके रिश्तों में आएगी नई मिठास? जानिए आज का पूरा हाल

Panasonic

धूल भरे मौसम से नहीं होगी कूलिंग खराब! Panasonic के नए AC में आया खास DustBuster फीचर

rajpal yadav

Rajpal Yadav Case: तिहाड़ जेल में फंसे राजपाल यादव की जमानत खारिज, कोर्ट ने दी अगली तारीख

Mahashivratri 2026

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि के दिन गलती से भी न करें ये गलतियां, नष्ट हो जाएगी सारी मेहनत

Valentine's Date Ideas

Valentine’s Day पर क्या है आपका प्लान? जानें ये 6 रोमांटिक आइडियाज जो बना देंगे आपके दिन को सुपर स्पेशल!

smriti irani

क्योंकि सास भी कभी बहू की स्मृति ईरानी को एक एपिसोड के मिलते हैं लाखों, कभी McDonald’s में करती थी काम

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home