• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

इलाज फ्री से पहले जेब कटती रही! पंजाबियों पर रिपोर्ट ने उड़ाए होश

पंजाब सरकार जहां 2 अक्टूबर से हर परिवार को ₹10 लाख का कैशलेस इलाज देने की योजना शुरू करने जा रही है, वहीं एक ताजा रिपोर्ट ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था की असलियत उजागर कर दी है.

  • Golu Dwivedi | 14 Jul 2025 02:12 PM
इलाज फ्री से पहले जेब कटती रही! पंजाबियों पर रिपोर्ट ने उड़ाए होश

पंजाब सरकार जहां 2 अक्टूबर से हर परिवार को ₹10 लाख का कैशलेस इलाज देने की योजना शुरू करने जा रही है, वहीं एक ताजा रिपोर्ट ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था की असलियत उजागर कर दी है. केंद्र सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पंजाब के लोग इलाज के लिए अपनी जेब से राष्ट्रीय औसत से कहीं ज्यादा खर्च कर रहे हैं.

यह खुलासा ऐसे वक्त में हुआ है जब आम आदमी पार्टी की सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही है। रिपोर्ट बताती है कि राज्य के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में लोगों की जेबें इलाज के खर्च से हल्की हो रही हैं, जो स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर की असली तस्वीर बयान करती है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

इलाज पर सालाना ₹7,374 खर्च, देश से लगभग दोगुना

केंद्र सरकार की रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब के ग्रामीण परिवार हर साल औसतन ₹7,374 इलाज पर खर्च कर रहे हैं. यह आंकड़ा राष्ट्रीय औसत ₹4,129 से लगभग 78% ज्यादा है. इसका मतलब है कि पंजाब के गांवों में इलाज अब गरीब की पहुंच से बाहर होता जा रहा है.

शहरी पंजाब भी नहीं पीछे, हर साल खर्च हो रहे ₹6,963

शहरों में रहने वाले पंजाबी परिवारों को भी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए औसतन ₹6,963 हर साल चुकाने पड़ रहे हैं. इसका बड़ा कारण है – निजी अस्पतालों की महंगाई और बीमा पॉलिसियों में कई बार इलाज का कवर न होना.

क्यों बढ़ रहा है इलाज का खर्च?

स्वास्थ्य बीमा की कमी: गांवों में अभी भी बड़ी संख्या में लोग स्वास्थ्य बीमा से वंचित हैं.

सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली: लोग इलाज के लिए शहरों का रुख करते हैं, जिससे यात्रा और रहन-सहन पर अतिरिक्त खर्च आता है।

महंगे निजी अस्पताल: सरकारी व्यवस्था की सीमाओं के चलते आम लोग प्राइवेट अस्पतालों पर निर्भर हैं, जहां इलाज की कीमतें आम आदमी की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं.

बीमा पॉलिसियों की सीमाएं: कई जरूरी इलाज और मेडिकल प्रक्रियाएं बीमा में कवर नहीं होतीं, जिससे मरीजों को अपनी जेब से खर्च करना पड़ता है.

कौन हैं शीर्ष पर?

इलाज पर सबसे ज्यादा खर्च करने वाले राज्यों की सूची में केरल पहले, हरियाणा दूसरे और पंजाब तीसरे स्थान पर है. हालांकि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 2 अक्टूबर से हर परिवार को ₹10 लाख तक का कैशलेस इलाज देने की घोषणा की है, लेकिन मौजूदा रिपोर्ट बताती है कि जमीनी हकीकत अभी भी बहुत कड़वी है. अगर सरकार इस आंकड़े को सच में पलटना चाहती है, तो उसे केवल घोषणाएं नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की ठोस व्यवस्था करनी होगी.

संबंधित ख़बरें
London Airport

लंदन एयरपोर्ट पर ब्लास्ट जैसे धमाके से गिरी प्लेन, आग का गोला बना विमान! कई उड़ानें रद्द

bhagwant mann

चुनाव से पहले भगवंत मान का बड़ा दांव! पंजाब की 20,000 KM सड़कों पर ₹3,436 करोड़ खर्च

Air india- CEO

ना मेंटेनेंस फेल, ना इंजन फेल… फिर कैसे कटा फ्यूल स्विच? AI 171 क्रैश की रिपोर्ट चौंकाने वाली!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home