• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

गर्भवती महिला को छोड़ भागी डॉक्टर! नवजात की मौत के बाद पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन

पंजाब के खन्ना सिविल अस्पताल से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टर की लापरवाही ने एक नवजात बच्ची की जान ले ली. गर्भवती महिला को इलाज की सख्त जरूरत थी.

  • Golu Dwivedi | 25 Jul 2025 12:18 PM
गर्भवती महिला को छोड़ भागी डॉक्टर! नवजात की मौत के बाद पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन

पंजाब के खन्ना सिविल अस्पताल से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टर की लापरवाही ने एक नवजात बच्ची की जान ले ली. गर्भवती महिला को इलाज की सख्त जरूरत थी, लेकिन मौके पर डॉक्टर मौजूद नहीं थीं. फोन करने पर भी डॉक्टर ने अस्पताल लौटने से इनकार कर दिया, जिससे समय रहते ऑपरेशन नहीं हो सका और बच्ची ने दम तोड़ दिया.

इस गंभीर मामले की जानकारी मिलते ही पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह खुद मौके पर पहुंचे और अस्पताल की स्थिति का जायजा लिया। मौके पर ही लापरवाह डॉक्टर को निलंबित कर दिया गया. स्वास्थ्य मंत्री ने सख्त लहजे में कहा कि यह सिर्फ एक गलती नहीं, बल्कि गंभीर अपराध है, जिससे भविष्य में उदाहरणात्मक सजा दी जाएगी.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

ड्यूटी पर होते हुए भी अस्पताल से गायब रहीं डॉक्टर कविता शर्मा

घटना के अनुसार, खन्ना सिविल अस्पताल में एक गर्भवती महिला को गंभीर स्थिति में लाया गया था। महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. कविता शर्मा उस समय ड्यूटी पर थीं, लेकिन बिना सूचना के अस्पताल छोड़कर चली गईं. जब इमरजेंसी की स्थिति बनी तो वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (SMO) ने उन्हें फोन कर बुलाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने आने से मना कर दिया.

SMO ने खुद किया ऑपरेशन, लेकिन नवजात को नहीं बचाया जा सका

डॉक्टर की गैरमौजूदगी में SMO ने स्थिति को संभाला और मां की जान बचाने के लिए खुद ऑपरेशन किया. हालांकि, समय पर इलाज न मिलने के कारण नवजात बच्ची की मौत हो गई. यह घटना अस्पताल प्रशासन की लापरवाही को उजागर करती है और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की संवेदनहीनता पर सवाल उठाती है.

मंत्री ने मौके पर दी सजा, सस्पेंड कर शुरू की बड़ी कार्रवाई

जैसे ही यह मामला पंजाब सरकार के संज्ञान में आया, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह तत्काल अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि डॉक्टर कविता शर्मा के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें मिल चुकी थीं और उन्हें कई बार चेतावनी दी गई थी. लेकिन इस बार की लापरवाही को माफ नहीं किया जा सकता. मंत्री ने मौके पर ही डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया और बताया कि आगे डॉक्टर का लाइसेंस रद्द करने व केस दर्ज करने पर भी विचार हो रहा है.

होगी उदाहरणात्मक सजा, ताकि दोबारा न हो ऐसा अपराध

डॉ. बलबीर सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि इस तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा, 'यह केवल एक डॉक्टर की लापरवाही नहीं, बल्कि एक जिंदगी का नुकसान है. हम इसे एक उदाहरण के रूप में लेंगे ताकि भविष्य में कोई डॉक्टर ऐसी गैरजिम्मेदारी न दिखाए. उन्होंने तीन सदस्यीय जांच कमेटी से रिपोर्ट मिलने के बाद यह कार्रवाई की और संकेत दिए कि मामले में कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है.

संबंधित ख़बरें
kisan

पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त खतरे में! सिर्फ वही किसान पाएंगे पैसे जिन्होंने पूरे किए ये 3 जरूरी काम

झालावाड़

'कब्र बन गई क्लासरूम', हादसे से कांपा झालावाड़! अब तक पांच की मौत- कई घायल

Hulk Hogan

क्या Hulk Hogan सेक्स के एडिक्ट थे? जानें कैसे हुआ निधन- 5 दिन पहले Ex Wife ने खोले थे ये राज

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home