आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लुधियाना और गुजरात की विसावदर सीट पर पार्टी की जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी और जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब लोग कहते थे कि "राजनीति अच्छे लोगों के लिए नहीं है", लेकिन आप पार्टी ने ये सोच बदल दी है।
लुधियाना पश्चिम सीट से संजीव अरोड़ा ने जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के भारत भूषण आशु को 10,637 वोटों से हराया।
गुजरात के विसावदर उपचुनाव में गोपाल इटालिया ने जीत दर्ज की। बीजेपी दूसरे और कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही।
केजरीवाल ने क्या कहा? अरविंद केजरीवाल ने कहा: "मुझे बहुत खुशी है। एक वक्त था जब कहा जाता था कि राजनीति ईमानदार और अच्छे लोगों के लिए नहीं है। लेकिन आज जनता ने हमारी मेहनत को सराहा है।"
उन्होंने कहा कि: पंजाब में पिछली बार से ज्यादा वोटों से जीत मिली है। अगर ऐसा ही रहा, तो अगली बार आम आदमी पार्टी पंजाब में 100 से ज़्यादा सीटें जीत सकती है।
केजरीवाल ने कांग्रेस और बीजेपी पर एक साथ हमला करते हुए कहा: "गुजरात में भी हमारी जीत बढ़ रही है। 2027 में गुजरात में चुनाव हैं और ये उपचुनाव उनकी ओर एक मजबूत इशारा है।"
उन्होंने कहा: गुजरात की जनता अब आप में उम्मीद देख रही है। कांग्रेस की टॉप लीडरशिप बीजेपी के साथ मिली हुई है। कांग्रेस और बीजेपी मिलकर चुनाव लड़ती हैं, लेकिन जनता अब इन दोनों को पहचान चुकी है।
अंत में कहा:"ये दोनों जीत सेमीफाइनल की तरह हैं। अब जनता चाहती है कि राजनीति में साफ-सुथरे और मेहनती लोग आएं। मैं जनता को धन्यवाद देता हूं। गुजरात में हम सरकार बनाएंगे और पंजाब में 100 से ज़्यादा सीट जीतेंगे।"
Copyright © 2026 The Samachaar
