• Thursday, Apr 30, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Viral

हिमाचल में कहर बनकर टूटा मानसून! कुल्लू में बादल फटा, 3 लापता, Viral Video ने बढ़ाई दहशत

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बादल फटने से भारी तबाही मची है. तीन लोगों के बहने और कई घरों के तबाह होने की सूचना है. एनडीआरएफ तैनात है और मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है.

  • Samachaar Desk | 25 Jun 2025 07:31 PM
हिमाचल में कहर बनकर टूटा मानसून! कुल्लू में बादल फटा, 3 लापता, Viral Video ने बढ़ाई दहशत

हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की एंट्री के साथ ही तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है. कुल्लू जिले की सैंज घाटी में बादल फटने की घटना ने न केवल जान-माल का नुकसान किया, बल्कि प्रदेश भर में लोगों को दहशत में डाल दिया है. जीवा नाले में अचानक आए सैलाब का वीडियो वायरल हो रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट और पांच जिलों में फ्लैश फ्लड के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है.

कुल्लू में बादल फटने की कई घटनाएं

कुल्लू के सैंज घाटी, गड़सा, बंजार और मणिकर्ण के ब्रह्मगंगा नाले सहित कई इलाकों में बादल फटने की पुष्टि हुई है. दोपहर बाद अचानक हुई मूसलाधार बारिश ने कई स्थानों पर तबाही मचाई. सड़कों और पुलों को नुकसान हुआ, वाहन बह गए और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

तीन लोग बहे, कई मकान क्षतिग्रस्त

रैला बिहाल क्षेत्र में बादल फटने से चार मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और तीन लोगों के बह जाने की सूचना है. बताया गया कि ये लोग बाढ़ के बीच अपना सामान निकालने की कोशिश कर रहे थे, तभी तेज बहाव में बह गए. चेहणी गांव की गोशाला भी तबाह हो गई और प्राथमिक विद्यालय में मलबा घुस गया. एनडीआरएफ की टीम पहले से जिले में तैनात है और हरसंभव मदद दी जा रही है. वहीं, सियूंड मार्ग और अस्थायी दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है.

Multiple cloudbursts being reported from Kullu district right now — Jibhi, Sainj, Tirthan hit. Horrific visuals coming in. Praying for everyone’s safety. Requesting people to stay alert and avoid travel in these areas.#HimachalPradesh | #Kullu pic.twitter.com/jSW3Bk0KAk

— Nikhil saini (@iNikhilsaini) June 25, 2025

कई जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने शिमला, चंबा, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों के लिए अगले 24 घंटे तक फ्लैश फ्लड का येलो अलर्ट जारी किया है. राजधानी शिमला समेत कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है. विभाग ने लोगों को अगले कुछ दिनों तक अलर्ट रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है.

आम जनता को चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है. नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है. प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने, सतर्क रहने और मौसम की चेतावनियों को गंभीरता से लेने की अपील की है.

संबंधित ख़बरें
फिरोजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 किलो हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

फिरोजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 किलो हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

दिल्ली में बनेगा व्यापारी कल्याण बोर्ड, 8 लाख व्यापारियों को होगा फायदा

दिल्ली में बनेगा व्यापारी कल्याण बोर्ड, 8 लाख व्यापारियों को होगा फायदा

Health Tips

आपके किचन का तेल बन सकता है 'स्लो पॉइजन'! हार्ट अटैक से लेकर कैंसर तक का बढ़ सकता है खतरा

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home