• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

CM भगवंत मान बोले – नशे के खिलाफ जंग बनी जन आंदोलन, हर पंजाबी सरकार के साथ

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि नशे के खिलाफ उनकी सरकार की लड़ाई अब जन आंदोलन बन चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों ने नशा तस्करों को संरक्षण दिया, जिससे हालात बिगड़े।

  • Saurabh | 17 Aug 2025 05:50 PM
CM भगवंत मान बोले – नशे के खिलाफ जंग बनी जन आंदोलन, हर पंजाबी सरकार के साथ

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि आज पूरा पंजाब नशे के खिलाफ खड़ा है और हर नागरिक सरकार का साथ दे रहा है। उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार नशे को जड़ से खत्म करने के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ रही है। सीएम मान ने पंजाबियों का आभार जताते हुए कहा कि यह लड़ाई अब जन आंदोलन बन चुकी है।

सीएम ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर उन्होंने ड्रग माफिया को संरक्षण न दिया होता तो पंजाब को इतनी बड़ी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। उन्होंने बताया कि उनकी सरकार ने ड्रग नेटवर्क तोड़ने के लिए बड़े पैमाने पर कार्रवाई की है। नशा तस्करों की संपत्तियां बुलडोजर से गिराई गईं, नेताओं और सप्लायर्स को जेल भेजा गया और गांवों-शहरों में बचाव कमेटियां बनाई गईं। गर्व की बात यह है कि अब कई गांव खुद को नशा मुक्त घोषित कर रहे हैं।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

सीमा पर सख्ती और एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स

मान ने बताया कि पंजाब, पाकिस्तान से लगती 553 किलोमीटर लंबी सीमा पर एंटी-ड्रोन सिस्टम लगाने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। यह कदम सीमा पार से होने वाली तस्करी को रोकने के लिए उठाया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में गैंगस्टरों के खिलाफ भी एक विशेष एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स बनाई गई है।

स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ा कदम

सीएम ने बताया कि उनकी सरकार ने "मुख्यमंत्री सेहत योजना" शुरू की है, जिसके तहत पंजाब का हर परिवार सरकारी या निजी अस्पताल में 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकेगा। इस योजना में किसान, व्यापारी, सरकारी कर्मचारी और पेंशनभोगी सभी शामिल होंगे, इसमें किसी भी तरह की आय सीमा नहीं होगी। इस योजना का लाभ पंजाब के सभी तीन करोड़ लोग उठा पाएंगे।

फिलहाल राज्य में 881 आम आदमी क्लीनिक चल रहे हैं, जहां रोजाना करीब 70,000 लोग इलाज करवा रहे हैं। आने वाले समय में 200 और क्लीनिक खोले जाएंगे।

सीएम मान ने कहा कि उनकी सरकार पंजाब के विकास और शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए पूरी निष्ठा से काम कर रही है और बीते साढ़े तीन साल में कई गारंटियों को पूरा किया गया है।

संबंधित ख़बरें
Dwarka Expressway

दिल्ली को जाम से राहत देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने दो बड़ी सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन किया

Gyanesh Kumar

ईवीएम विवाद पर EC का बयान: क्या माताओं-बहनों के मतदान का CCTV वीडियो सार्वजनिक किया जाए?

Election Commission

CEC का बड़ा बयान: 'वोट चोरी' कहना गलत, सभी दल चुनाव आयोग के लिए बराबर

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home