• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

CEC का बड़ा बयान: 'वोट चोरी' कहना गलत, सभी दल चुनाव आयोग के लिए बराबर

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने विपक्ष के "वोट चोरी" वाले आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि चुनाव आयोग सभी राजनीतिक दलों को बराबर मानता है।

  • Saurabh | 17 Aug 2025 04:55 PM
CEC का बड़ा बयान: 'वोट चोरी' कहना गलत, सभी दल चुनाव आयोग के लिए बराबर

विपक्ष की तरफ से लगातार “वोट चोरी” और चुनाव में गड़बड़ी के आरोप लगाए जा रहे थे। इन आरोपों पर जवाब देते हुए भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने साफ कहा कि चुनाव आयोग के लिए सभी राजनीतिक दल बराबर हैं। “कोई पक्ष या विपक्ष नहीं है। सभी दल समकक्ष हैं और आयोग अपने संवैधानिक कर्तव्यों से कभी पीछे नहीं हटेगा।”

उन्होंने बताया कि पिछले कई सालों से राजनीतिक दल मतदाता सूची (Voter List) में गलतियों को सुधारने की मांग करते रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए आयोग ने बिहार से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया शुरू की। इस प्रक्रिया में सभी मतदाताओं, बूथ स्तर के अधिकारियों और राजनीतिक दलों के लगभग 1.6 लाख बूथ लेवल एजेंट (BLA) शामिल हुए। मिलकर एक नई मसौदा सूची तैयार की गई।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि संविधान के अनुसार हर भारतीय नागरिक जो 18 साल का हो जाता है, उसे वोटर बनना और मतदान करना चाहिए। यह उसका अधिकार और कर्तव्य है।

विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हाल ही में कई मतदाताओं की तस्वीरें मीडिया में बिना अनुमति दिखा दी गईं। यह गलत है। उन्होंने सवाल उठाया – “क्या आयोग को महिलाओं, माताओं-बहनों या बेटियों के सीसीटीवी फुटेज सबके सामने पेश करने चाहिए? यह मतदाताओं की निजता का उल्लंघन होगा।”

ज्ञानेश कुमार ने यह भी कहा कि लोकसभा चुनावों में 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारी, 10 लाख से अधिक बूथ लेवल एजेंट और 20 लाख से ज्यादा प्रत्याशियों के पोलिंग एजेंट काम करते हैं। इतनी पारदर्शी प्रक्रिया में वोट चोरी संभव ही नहीं है। उन्होंने कहा कि “कुछ लोग दोहरे मतदान का आरोप लगाते हैं लेकिन सबूत देने में नाकाम रहते हैं। ऐसे झूठे आरोपों से न तो चुनाव आयोग डरता है और न ही कोई मतदाता।”

अंत में उन्होंने साफ कहा – “चुनाव आयोग पर हमला कर राजनीति की जा रही है, लेकिन हम निडर होकर देश के हर नागरिक – गरीब, अमीर, बुजुर्ग, महिला और युवा – सभी के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं और हमेशा खड़े रहेंगे।”

संबंधित ख़बरें
elvish yadav

रविवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला गुरुग्राम, एल्विश यादव के घर पर नकाबपोश बदमाशों का हमला

Dwarka Expressway

दिल्ली को जाम से राहत देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने दो बड़ी सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन किया

Gyanesh Kumar

ईवीएम विवाद पर EC का बयान: क्या माताओं-बहनों के मतदान का CCTV वीडियो सार्वजनिक किया जाए?

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home